Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

बेखौफ चोरों का आतंक, घर के बाहर दिया वारदात को अंजाम, घटना CCTV में कैद

4

मुल्लांपुर दाखा : वाहन चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। ताजा मामला सुआ रोड की गली नंबर-2 का है, जहां एक घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोर उठा ले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुआ रोड गली नंबर-2 निवासी संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने रोज की तरह अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी और किसी काम से थोड़ी देर के लिए अंदर चले गए थे। वापस बाहर आने पर उन्होंने देखा कि मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो गली में एक संदिग्ध युवक घूमता नजर आया। कुछ देर बाद उसने मौका देखकर मोटरसाइकिल की चाबी लगाई, पहले मोटरसाइकिल को पैदल ही थोड़ी दूर तक ले गया और फिर उसे स्टार्ट कर फरार हो गया।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.