Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘धुरंधर’ का काउंटडाउन शुरू! ‘इक्कीस’ की धमक के आगे फिल्म पस्त, अब बस दो शो के भरोसे टिकी उम्मीदें

13

 नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज़ हो रही है. ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है और इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया लीड रोल में हैं. ‘इक्कीस’ ऐसे वक्त में रिलीज़ हो रही है, जब सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ का शोर सुनाई दे रहा है. 5 दिसंबर के बाद जो भी फिल्म आई, उसे स्क्रीन्स के लिए काफी जद्दोजेहद करना पड़ा. हालांकि ‘इक्कीस’ को ऐसी कोई दिक्कत नहीं आने वाली है. इसके पीछे वजह है जियो स्टूडियोज़. दरअसल जियो स्टूडियोज़ ‘धुरंधर’ और ‘इक्कीस’ दोनों ही फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूटर है.

इक्कीस‘ की रिलीज़ से पहले एक एग्जिबीशन सोर्स ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि जियो स्टूडियोज़ ने ‘धुरंधर’ के शोज़ कम करने के लिए थिएटर वालों से कह दिया है. उन्होंने कहा, ‘इक्कीस’ को जियो स्टूडियोज़ डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है, ये ‘धुरंधर’ का प्रोड्यूसर होने के साथ साथ डिस्ट्रीब्यूटर भी है. इसलिए ‘धुरंधर’ के शोज़ कम करने में उन्हें कोई हिचक नहीं है क्योंकि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने पहले ही तगड़ी कमाई कर ली है. इस शुक्रवार को ये अपने पांचवें हफ्ते में भी एंट्री कर लेगी. इसलिए उन्होंने कहा है कि ‘इक्कीस’ को 30-40 फीसदी शोज़ दिए जाएं.”

बताया गया है कि दो स्क्रीन्स वाले सिनेमा में ‘इक्कीस’ के 4 शोज़ चलाने की गुजारिश की गई है. इसी तरह तीन स्क्रीन्स वाले सिनेमा में 6 और 4 स्क्रीन्स वाले सिनेमा में 8 शोज़ चलाने को कहा गया है. इसके अलावा जहां 5 और उससे ज्यादा स्क्रीन्स हैं, वहां पर 10+ शोज़ चलाने की बात कही गई है. इसके अलावा सिंगल और 2-3 स्क्रीन वाले सिनेमा से कहा गया है कि ‘इक्कीस’ के शोज़ सुबह में जल्दी न रखे जाएं.”

‘इक्कीस’ के टिकट रेट भी सामान्य रहेंगे

डिस्ट्रिब्यूटर ने थिएटर मालिकों से साफ कह दिया है कि ‘इक्कीस’ के टिकटों की कीमत रेगुलर वीकेंड के रेट के हिसाब से ही रखे जाएं. इस फैसले की वजह से ‘इक्कीस’ के टिकटों की कीमत बहुत ज्यादा नहीं रखी जा सकेगी. ‘इक्कीस’ का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है और ये एक वॉर ड्रामा है. हाल ही में मुंबई में सितारों के लिए इस फिल्म की स्क्रीनिंग भी रखी गई थी, जिसमें देओल परिवार के अलावा सलमान खान और रेखा जैसे सितारे भी पहुंचे थे.

मुंबई में आधे हो जाएंगे ‘धुरंधर’ के शोज़

मुंबई में ‘इक्कीस’ को उम्मीद के मुताबिक स्क्रीन मिलने की बात कही जा रही है. रिपोर्ट में ट्रे़ड एक्सपर्ट के हवाले से बताया गया है कि मुंबई में ‘इक्कीस’ को कार्तिक-अनन्या की ‘तू मेरी मैं तेरा…’ से ज्यादा शोज़ मिल सकते हैं. इसके अलावा ये भी बताया गया है कि मुंबई में गोल्ड सिनेमा सांताक्रूज, चित्रा, प्लाजा, रॉक्सी, सिटी लाइट्स जैसे कई सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में 1 जनवरी से ‘धुरंधर’ के शोज़ 4 से घटकर 2 रह जाएंगे. बता दें कि कई सिंगल स्क्रीन थिएटर कल से दो शोज़ ‘धुरंधर’ के, दो शोज़ ‘इक्कीस’ के और एक शो मराठी फिल्म क्रांतिज्योति विद्यालय का चलाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.