Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप...

अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम, जशपुर को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

29

जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को अपने गृह जिले के दौरे पर रहे. इस मौके पर सीएम कांसाबेल के ग्राम ढुढरुडांड भी पहुंचे. सीएमे यहां आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शामिल हुए. सीएम साय ने इस अवसर पर जिले को 40 करोड़ 25 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी. मुख्यमंत्री ने कुल 18 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया.

सीएम ने 13 करोड़ 56 लाख 86 हजार की लागत से बने 9 विकासकार्यों का लोकार्पण और 26 करोड़ 68 लाख 97 हजार की लागत के 9 विकासकार्यों का भूमिपूजन किया.

जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ

  • 2.71 करोड़ की लागत के DA-IGUA योजना के अंतर्गत ग्राम आमाटोली विकासखण्ड-पत्थलगांव में 100 सीटर बालक छात्रावास भवन का निर्माण कार्य होगा.
  • 3.04 करोड़ की लागत से ग्राम पंचायत पंगसुवा दर्रापारा तक 3.20 कि.मी.सड़क निर्माण कार्य होगा.
  • 2.35 करोड़ की लागत के सराईटोला से बरपारा पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी लंबाई 3.20 किमी है कराई जाएगी.
  • 3.06 करोड़ लागत से पालीडीह बस्ती से लाखझार (पेट्रोल पम्प) तक 2.60 किमी लंबी सड़क का निर्माण होगा.
  • 6.34 करोड़ की लागत से ग्राम पंचायत मुड़ाबहला में कर्राजोर से होते हुए बरपारा, धनुपारा से काडरो पहुंच मार्ग जिसकी लंबाई 5.30 कि.मी. है कराई जाएगी.
  • 2.73 करोड़ की लागत से ग्राम पंचायत बंधनपुर से छातासराई तक पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी लंबाई 2.85 किमी है कराई जाएगी.
  • 2.16 करोड़ की लागत से ग्राम पंचायत सूरजगढ़ के मिडिल स्कूल पक्की सड़क से लुडेग गौठान तक पहुंच मार्ग जिसकी लंबाई 2.55 किमी है कराई जाएगी.
  • 2.01 करोड़ की लागत से ग्राम पंचायत तिलडेगा अटल चौक से आमाकानी पहुंच मार्ग जिसकी लंबाई 2.26 किमी. है उसका निर्माण कार्य किया जाएगा.
  • 2.25 करोड़ की लागत से एस.टी.पी. निर्माण कार्य किया जाएगा.

जिन विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ

  • 2.63 करोड़ की लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के कोरंगा बस्ती से ग्यारटोली पहुंच मार्ग, लंबाई 2.20 किमी. तक का निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित किया गया.
  • 1.07 करोड़ की लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के छुरीटोली से अलंगीझार पहुंच मार्ग, लंबाई 1.10 किमी. तक का निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित किया गया.
  • 1.97 करोड़ की लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के करंजटोली डाड़ीडिपा होते हुए चक्रधर नगर पहुंच मार्ग, लंबाई 1.00 किमी. तक का निर्माण कार्य पूरा किया गया.
  • 1.72 करोड़ की लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के कोरंगा बस्ती श्याम घर से खैरवारटोली पहुंच मार्ग, लंबाई 1.50 किमी. तक का निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित हुआ.
  • 4.28 करोड़ की लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के मुसकुटी से मुख्य मार्ग पहुंच मार्ग, लंबाई 3.50 किमी. पुल-पुलिया सहित पूरा किया गया.
  • 3 करोड़ की लागत से निर्मित वि.ख. कांसाबेल के करंजटोली-रजौटी पहुचं मार्ग, लंबाई 1.20 किमी. पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य पूरा हुआ.
  • 1.23 करोड़ की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत घोघरा के चौक से फरसाटोली मेन रोड तक, लंबाई 1.00 किमी. का निर्माण कार्य पूरा हुआ.
  • 10 लाख की लागत से निर्मित सी.सी. रोड निर्माण, प्राथमिक शाला पातरतोरा से जंगलू भगत के घर तक किया गया.
  • 54.01 लाख रुपए की लागत से निर्मित वि.खं. कांसाबेल कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), पत्थलगांव, विकासखण्ड़- पत्थलगांव का भवन निर्माण कार्य किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.