Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

नए साल से पहले धान खरीदी का टोकन लेना हुआ मुश्किल, कोरिया कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

3

एमसीबी: प्रदेशभर में 15 नवंबर से धान खरीदी चल रही है. 31 जनवरी तक धान की खरीदी सरकार करेगी. किसान टोकन लेकर धान बेच भी रहे हैं. लेकिन कोरिया के किसान धान बेचने के लिए भटक रहे हैं. किसानों का आरोप है कि उनका टोकन नहीं कट रहा है. टोकन नहीं कटने से वो धान बेच पाने में असमर्थ हैं.

टोकन नहीं कटने से किसान परेशान

किसानों का आरोप है कि वो बीते एक महीने से धान की बिक्री के लिए टोकन कटाने की कोशिश कर रहे हैं. बार बार समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन टोकन नहीं कट पा रहा है. किसानों का कहना है कि वो ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं. ऐसे में वो ऑनलाइन टोकन कटाने में सक्षम नहीं हैं. किसानों का कहना है कि जो किसान पढ़े लिखे हैं वो तो आसानी से ऑनलाइन टोकन हासिल कर ले रहे हैं.

ऑनलाइन टोकन सिस्टम से किसान नाराज

किसानों का कहना है कि सरकार ने दाना दाना खरीदने का वादा किया है, लेकिन जब टोकन नहीं कटेगा तो वो धान कैसे बेच पाएंगे. किसानों का कहना है कि जब वो काउंटर पर जाते हैं तो उनसे कहा जाता है कि लिमिट फुल हो चुका है. किसानों का कहना है कि कर्ज लेकर फसल लगाने वाले किसानों को समय पर कर्ज भी चुकाना है. समय पर कर्ज नहीं पटाया तो रकम बढ़ती जाएगी.

कलेक्टर ने दिया आश्वासन

अपनी शिकायतें लेकर नाराज किसान कलेक्टर से मिलने के लिए उनके दफ्तर पहुंचे. किसानों ने कहा कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान निकाला जाए. कलेक्टर ने किसानों से वादा किया है कि वो जल्द इसका समधान निकालेंगे. किसानों को चिंता है कि नया साल आने वाला है ऐसे में समिति के कई कर्मचारी छुट्टी पर जाएंगे. कर्चमारियों के छुट्टी पर जाने से धान खरीदी और टोकन देने में लेट लतीफी हो सकती है.

किसानों की मांग

  • टोकन काटने की प्रक्रिया को सरल बनाना चाहिए.
  • ऑनलाइन टोकन काटने की व्यवस्था को सरल किया जाए.
  • किसानों को टोकन काटने के लिए समितियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, इसके लिए व्यवस्था करनी चाहिए.
  • किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिले, इसके लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.