Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

कोहरे का ‘महा-ब्लैकआउट’: 128 उड़ानें रद्द, 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट; दिल्ली-NCR में यात्रियों का बुरा हाल

39

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और जबरदस्त कोहरे का कहर है. दिल्ली-NCR की स्थिति और खराब है. यहां मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से राजधानी और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है. हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में विजिबिलिटी लगभग जीरो तक पहुंच गई है.

सड़कों पर चलने वाले वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं और यातायात की रफ्तार काफी धीमी हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में अगले कुछ दिन तक भीषण ठंड रहेगी. कोहरे से राहत मिलने के आसार कम हैं. इसका असर रेल और हवाई सेवाओं पर भी दिख रहा है. घने कोहरे का सीधा असर रेलवे और हवाई यातायात पर भी पड़ा है.

कोहरे की वजह से आज दिनभर में 50 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि 100 से ज्यादा ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं. वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं. कुछ लेट भी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. दिल्ली में सोमवार को 128 उड़ानें रद्द कर दी गईं. 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं.

एयर इंडिया-इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

घने कोहरे की वजह से एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की है. एयर इंडिया ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली, अमृतसर, जम्मू, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, दरभंगा, पटना, गुवाहाटी और बागडोगरा सहित कई शहरों में खराब मौसम के कारण कम दृश्यता की वजह से 30 दिसंबर को उड़ानें (डिपार्चर/अराइवल) प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति पर नजर रखें. इंडिगो ने भी सोमवार को एक एडवाइजरी जारी की.

इंडिगो ने कहा कि देर रात तक कोहरा छाने की संभावना है और यह सुबह तक जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र के कई हवाई अड्डों पर दृश्यता कम हो सकती है. मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. साथ ही कई उड़ानें देरी से भी चल सकती हैं. एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह देते हुए कहा है कि यात्री एयरपोर्ट आते समय कुछ अतिरिक्त समय लेकर चलें.

कोहरे के कारण 128 उड़ानें रद्द, 8 का रूट बदला गया

दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण सोमवार को कम से कम 128 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि आठ का रूट बदल दिया गया. इसके अलावा लगभग 470 उड़ानें देरी से चलीं. एक अधिकारी ने बताया कि घने कोहरे और लो विजिबिलिटी के कारण एयरपोर्ट से जाने और आने वाली 64-64 उड़ानें रद्द कर दी गईं. इसके अलावा आठ उड़ानों का रूट बदल दिया गया.

कोहरे और धुंध के साथ-साथ दिल्ली की हवा भी जहरीली

कोहरे और धुंध के साथ-साथ राजधानी की हवा भी जहरीली होती जा रही है. दिल्ली-एनसीआर में AQI स्तर 400 के पार दर्ज किया गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है. खराब हवा का असर सेहत पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है, वहीं मॉर्निंग वॉक से भी परहेज करने को कहा गया है. कुल मिलाकर दिल्ली-एनसीआर वालों को कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और प्रदूषण के ट्रिपल अटैक का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में कोहरे की स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.