Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कोहरे की चादर, प्रदूषण का जहर! दिल्ली-NCR में मौसम का ‘ट्रिपल टॉर्चर’, AQI 450 के पार

8

दिल्ली और एनसीआर वालों को जबरदस्त ठंड, घने कोहरे और गंभीर वायु प्रदूषण का ट्रिपल अटैक झेलना पड़ रहा है. राजधानी में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते अब दिल्ली और एनसीआर में घना कोहरा छा रहा है. मंगलवार की सुबह से अंधेरा छाया हुआ है, जहां 100 मीटर से भी कम विजिबिलिटी हो गई है.

मौसम विभाग ने 30 और 31 दिसंबर को कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है यानी 30 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक घना कोहरा छाएगाइसके साथ ही 1 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी भी देखी जा सकती है, जिससे सर्दी में और इजाफा होगा. वहीं दिल्ली में शीतलहर भी शुरू हो गई है, जिससे लोगों को ठिठुरन का एहसास हो रहा है.

दिल्ली में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण

जबरदस्त ठंड, कम तापमान, घने कोहरे और हवा की कम रफ्तार के कारण वायु प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है. मंगलवार सुबह 6:00 बजे दिल्ली का एक AQI 384 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. दिल्ली के ज्यादातर इलाके ऐसे हैं, जहां पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 का आंकड़ा पार कर लगातार गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम है. ऐसे में ओस और नमी के कारण प्रदूषक तत्व वायुमंडल के ऊपरी हिस्से से नीचे की तरफ आ गए हैं, जिसके कारण स्मॉग की एक चादर बनी हुई है और हवा जहरीली हो रही है.

इन इलाकों में 400 के पार AQI

दिल्ली के कई इलाके आज भी रेड जॉन में है, कुछ इलाकों का AQI लगातार 400 के पार बना हुआ है. इनमें जहांगीरपुरी का 457, वजीरपुर का 454, रोहिणी का 453, आनंद विहार का 450, अशोक विहार का 437, चांदनी चौक का 432, पंजाबी बाग का 429, सोनिया विहार का 426, डीटीयू का 419, द्वारका का 413, पटपड़गंज का 413, नॉर्थ कैंपस का 412, सिरीफोर्ट का 408, नेहरू नगर का 403, मुंडका का 401 और शादीपुर का 401 दर्ज किया गया.

एरिया AQI लेवल
बवाना 382
ओखला 382
दिलशाद गार्डन 390
बुराड़ी 392
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम 395
जेएलएन 397
आईटीओ 398

आलम यह है कि वायु प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, डॉक्टर भी मॉर्निंग और इवनिंग वॉक से बचने की सलाह दे रहे हैं. इसके अलावा आज दिल्ली में ठंड और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक नए साल की शुरुआत दिल्ली में बारिश के साथ हो सकती है.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 31 दिसंबर के लिए भी ठंड और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 1 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.