Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

बोकारो में दो दिवसीय प्रांतीय जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन

16

बोकारो: वनवासी कल्याण केंद्र की ओर से बोकारो में प्रांतीय जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री भूपति श्रीनिवास वर्मा ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल से देश को सही नेतृत्व और बेहतर भविष्य मिलेगा और ट्राइबल क्षेत्र के बच्चे अवसर पाकर राष्ट्रीय स्तर पर अपने को साबित कर पाएंगे. उन्होंने खेल के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा पढ़ाई और उन क्षेत्रों में किये जा रहे काम के बारे में जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने खेलकूद को जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया.

खेलकूद की जरूरत एवं उसके महत्व पर जोर

इस दौरान केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री भूपति श्रीनिवास वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ झंडा फहराकर किया. केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री ने इस मौके पर बताया कि वनवासी कल्याण केंद्र की ओर से इस तरह के आयोजन खेलों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे. केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री ने ट्राइबल बच्चों के लिए खेलकूद की जरूरत एवं उसके महत्व पर जोर दिया. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को भी स्पष्ट किया, जिसमें खेल को खास तवज्जो देने के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पीएम का मानना है कि खेलकूद से ही स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है.

सांसद ढुल्लू महतो ने पीएम मोदी की तारीफ की

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि ट्राइबल बच्चों को अवसर मिलना ही चाहिए. वनवासी कल्याण केंद्र इसी मकसद से काम कर रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्र से पिछड़े इलाकों से बच्चों को तलाश कर उन्हें तराशा जाए और फिर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका दिया जाए. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के विजन की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. देश को विकास की रफ्तार मिली है, विकास को गति मिली है और विकास क्या होता है? देश की 140 करोड़ की जनता देख रही है.

आदिवासी बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मौका

बता दें, कि वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 15 जिलों के जनजातीय बच्चे शिरकत कर रहे हैं और यह प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी. इसके जरिए जहां वनवासी बच्चों को अवसर मिल रहा है. प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है. वहीं उनकी प्रतिभा को दिखाने का एक बड़ा मंच मिल रहा है, जो उन्हें भविष्य के लिए और बेहतर करने को प्रेरित कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.