Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

लुधियाना में तेज रफ्तार मर्सिडीज कार भीषण हादसे का शिकार, बाल-बाल बची चालक की जान

3

लुधियाना: मल्हार रोड़ पर एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार सड़क पर लगे निशानची उदघाटन वाले पत्थर से टकरा गई। भीषण टक्कर में कार के बैलुन खुल गए जिस कारण चालक की जान बच गई। हैरानीजनक बात है कि इतनी भीषण एक्सीडेंट की जानकारी थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को नही है।

प्राप्त जानाकरी के अनुसार मल्हार रोड़, गुरदेव नगर कट के निकट एक तेज रफ्तार कार सड़क पर निमार्णाधीन निशान उदघाटन वाले पत्थर से टकरा गई। तेज रफ्तार कार पत्थर से टकराने के बाद चालक सीट के स्टेयरिंग का बैलुन खुल गया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है परंतु इस घटना में जानी नुकसान होने से टल गया है। मर्सिडीज कार पर जो नंबर प्लेट लगी है ,उस पर चंडीगढ़ का नंबर अंकित है।

इस संबध में थाना डिवीजन नंबर 5 प्रभारी मधुबाला से संपर्क किया तो हैरानीजनक बात सुनने को मिली। उन्होंने बताया कि मल्हार रोड उन्ही के थाने के अंर्तगत आता है, परंतु अगर ऐसी कोई दुर्घटना होती तो उन्हें जरुर जानकारी होती वहीं घटना के  कई घंटे बीत जाने के बाद भी कार सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। फिलहाल उदघाटन वाला पत्थर क्षतिग्रस्त हुआ है जो कि नगर निगम विभाग की देख रेख के अंर्तगत आता है। डिवायडर व सड़क पर लगे उदघाटनी पत्थर के क्षतिग्रस्त की शिकायत विभाग द्वारा की जाती है या नही यह तो प्रशासन पर निर्भर करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.