Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खन्ना: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक आरोपी काबू

18

खन्ना: खन्ना के दोराहा इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंदरजीत सिंह बुई के रूप में हुई है। घायल आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पायल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर की रात दोराहा के गांव राजगढ़ में पंचायत सदस्य मनप्रीत सिंह गोल्डी पर फायरिंग की गई थी, इस दौरान करीब आठ राउंड फायर हुए थे। इस मामले में पुलिस ने इंदरजीत सिंह बुई और उसके साथियों के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

पुलिस को सूचना मिली कि इंदरजीत सिंह बुई अपने दो साथियों के साथ दोराहा में KFC के पीछे स्थित एक सुनसान कॉलोनी में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके को घेर लिया। पुलिस की गाड़ियों को देखकर आरोपी एक घर की दीवार फांदकर भागने की कोशिश करने लगा।

इस दौरान दोराहा थाने के SHO आकाश दत्त अपनी टीम के साथ आगे मौजूद थे। पुलिस को देखकर आरोपी इंदरजीत सिंह बुई ने अपनी पिस्टल से गोलियां चला दी जिसमें से दो गोलियां पुलिस की गाड़ी में लगी। अपने बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर पहुंची SSP खन्ना डॉ. ज्योति यादव बैंस ने बताया कि इंदरजीत सिंह पर पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उस पर हत्या की कोशिश, लूट और फायरिंग जैसे आरोप हैं और पुलिस को चार अलग-अलग मामलों में उसकी तलाश थी। SSP ने बताया कि मामले में दो और आरोपी फरार हैं, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.