Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भिलाई में लगा बाबा बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार, सीएम विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष हुए शामिल

20

भिलाई: जाने माने अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भिलाई के जंयती स्टेडियम में भक्तों को हनुमंत कथा सुना रहे हैं. पांच दिनों तक चलने वाले आयोजन में हर दिन लाखों लोग शामिल हो रहे हैं. 25 दिसंबर से हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है. 29 दिसंबर तक यह आयोजन चलेगा. बाबा बागेश्वर धाम से हनुमंत कथा सुनने के लिए प्रदेश के कोने कोने से राम भक्त भिलाई पहुंच रहे हैं. भक्तों की आ रही भारी भीड़ को देखते हुए भिलाई पुलिस ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं.

बाबा बागेश्वर धाम सुना रहे हनुमंत कथा

बाबा बागेश्वर धाम से हनुमंत कथा सुनने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह भी पहुंचे. सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने हनुमंत कथा भक्तों के साथ बैठकर सुना.

सीएम ने दिया आयोजकों को धन्यवाद

शनिवार को भिलाई के जयंती स्टेडियम में चल रहे हनुमंत कथा का तीसरा दिन था. जैसे जैसे हनुमंत कथा आगे बढ़ते जा रही है, वैसे वैसे भक्तों की भारी भीड़ हनुमंत कथा को सुनने के लिए जंयती स्टेडियम पहुंच रही है. शनिवार को खुद सीएम विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष दिव्य दरबार में शामिल होने पहुंचे. सीएम विष्णु देव साय का स्वागत आयोजकों और बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे ने किया. सीएम ने आयोजकों से कहा कि ऐसा लगता है जैसे भिलाई शहर में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव का मेला लग गया हो.

”भारत की संस्कृति का गौरव बढ़ा रहे बागेश्वर धाम”

सीएम ने कहा कि माता कौशल्या की नगरी और माता शबरी की तपोभूमि में हनुमंत कथा का आयोजन अपने आप में बड़ा धार्मिक आयोजन है. पांच दिनों तक चलने वाले कथा को सुनने का लाभ यहां को लोगों को मिल रहा है, ये खुशी की बात है. सीएम साय ने कहा, हमने अब तक 38 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या के दर्शन कराए हैं. सरकार की कोशिश है कि राम लला दर्शन योजना के तहत सभी को अयोध्या जाने का मौका मिले. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की संस्कृति का गौरव बढ़ा रहे हैं, वहीं कुछ लोगों की सोच जैसी होती है, वैसी ही उनकी अभिव्यक्ति भी होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.