Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा कदम, मंत्रियों के साथ जुड़ेंगे एनस... इंदौर कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरों पर छलका दिलजीत दोसांझ का दर्द, लाइव आकर कहा— 15 नवंबर को जरूर आऊंग... सीआईएससीई ने जारी किया ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल, 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो... कॉफी विद करण में आने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को मिल रही आलोचनाओं पर फिल्ममेकर करण जौ... भाई दूज पर राशि के अनुसार दें गिफ्ट, बहन की चमकेगी किस्मत— जानिए मेष से मीन तक के खास ज्योतिषीय उपाय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट... संयुक्त परिवार की जमीन या मकान बेचने के क्या हैं कानूनी नियम? जानिए बंटवारे से जुड़े अहम अधिकार डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए नि... सोनिया गांधी की आत्मकथा में 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा ग...

“कश्मीर में दहलाने की साजिश नाकाम”: नेशनल हाईवे पर मिला शक्तिशाली IED, सुरक्षाबलों ने टाला बड़ा आतंकी हमला

35

जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है. शनिवार को श्रीनगर बारामूला हाईवे के उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) मिलने से हड़कंप मच गया. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने ट्रैफिक रोककर IED को नष्ट कराया. इस दौरान ट्रैफिक को दूसरी तरफ डायवर्ट किया गया.

उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके के हाइगाम के पास शनिवार को संदिग्ध चीज मिली. जिसकी सूचना के बाद हड़कंप मच गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना, CRPF और पुलिस की एक जॉइंट टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया. इसके बाद हाईवे के दोनों तरफ के ट्रैफिक को रोक दिया गया. इसके बाद बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) टीम को बुलाया गया. अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर ट्रैफिक को रोका गया था.

जांच के बाद IED को किया नष्ट

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड की टीम ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू की. इसके बाद थोड़ी देर जांच के बाद उसे नष्ट कर दिया गया. इस दौरान वहां अफरातफरी का माहौल रहा. वहां के ट्रैफिक को दूसरी तरफ डायवर्ट कर दिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि IED को यहां पर किसने रखा है इसकी जांच की जा रही है. पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया गया है.

IED क्या होता है?

इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) एक बम या अन्य विस्फोटक उपकरण है जिसे अनौपचारिक या गैर-पारंपरिक तरीके से बनाया और इस्तेमाल किया जाता है. इसमें अक्सर आसानी से उपलब्ध सामग्री का उपयोग किया जाता है, जो विशेष रूप से विस्फोटक के रूप में उपयोग के लिए डिजाइन नहीं की गई होती है. IED आतंकवादियों, सैन्य बलों या अन्य व्यक्तियों या समूहों द्वारा बनाए और उपयोग किए जा सकते हैं और आमतौर पर लोगों या बुनियादी ढांचे को विनाश, क्षति या चोट पहुंचाने के लिए डिजाइन किए जाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.