Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भिलाई में 11 माह में 1,309 नशेड़ी वाहन चालक पकड़े गए, 1.33 करोड़ का जुर्माना वसूला गया

5

भिलाई। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। दुर्ग पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में जनवरी से 25 दिसंबर तक जिले के प्रमुख मार्गों, ग्रे स्पाट और ब्लैक स्पाट क्षेत्रों में शाम से देर रात तक विशेष चेकिंग पाइंट लगाए गए।

इन पाइंट्स पर वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की जा रही है, ताकि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की पहचान कर त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

इतने लोगों पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, बीते 11 माह 25 दिनों के दौरान कुल 1,309 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। इन सभी चालकों के वाहन जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 एवं अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.