Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ...

लुधियाना के साउथ सिटी रोड पर क्लब कल्चर, नशे में झूमते अंडरएज युवक-युवतियां

3

लुधियाना: साउथ सिटी क्षेत्र में चल रहे क्लब अगावा, नूमी, स्टूडियो मस्तानी, नोरिस और बलासे कथित तौर पर शहर के अंडरएज युवक-युवतियों को नशे और अवैध शराब की पार्टियों में शामिल कर रहे हैं। एक स्थानीय निवासी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नूमी क्लब में रिसेप्शन पर विदेशी युवतियां नाबालिगों को आकर्षित करने के लिए रखी जाती हैं और क्लब में अवैध शराब, हुक्का और वेप (इलैक्ट्रिक सिगरेट) परोसी जाती है। युवक-युवतियां देर रात तक डी.जे. साऊंड पर नशे में डांस करते हैं, जिससे इलाके में शोर, ट्रैफिक जाम और सुरक्षा संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन क्लबों के कारण युवाओं का भविष्य अंधकार की ओर धकेला जा रहा है और साथ ही सड़कों पर खतरनाक हालात बन गए हैं। क्लबों में अवैध शराब और वेप की कीमत लगभग 1,500 रुपए होती है लेकिन ग्राहकों से 4,500 रुपए तक वसूला जाता है, और बार-बार नए उत्पाद देने के नाम पर अतिरिक्त पैसे वसूले जाते हैं।

सोशल मीडिया पर एडवर्टाइजमैंट का जाल

क्लबों द्वारा युवाओं को लुभाने के लिए इंफ्लुएंसर्स के माध्यम से सोशल मीडिया पर प्रचार किया जाता है, जिससे अंडरएज युवक-युवतियां इन पार्टियों की ओर आकर्षित होती हैं।

पुलिस को शिकायत के बावजूद नहीं होती कोई कारवाई : इलाका निवासी

इलाके के निवासी बताते हैं कि कई बार पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती, जिससे यह प्रतीत होता है कि पुलिस क्लब मालिकों के साथ मिली हुई है। उन्होंने प्रशासन और राज्य के मुख्यमंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल हो, न कि अंधकार में डूबे। यह मामला शहर के युवाओं की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल उठाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.