Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के परिणाम घोषित, नवी मुंबई ने मारी बाजी— सूरत और विजयवाड़ा भी रहे आगे छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहीं बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, रायगढ़ के धरमजयगढ़ में तैयारियों क... बिलासपुर के अरपा घाट पर छठ महापर्व की तैयारियां तेज, प्रशासन और समिति ने संभाली कमान बस्तर में हिंसा और भय का दौर पीछे छूटा, सुकमा और नक्सल प्रभावित इलाकों में तेजी से दौड़ रही विकास की... आतिशबाजी के धुएं से घुट रहा ऊर्जाधानी कोरबा का दम, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी बेमेतरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्व, गौ माता की आराधना और राउत नाचा ने मोहा... एमसीबी को मिली नर्सिंग कॉलेज की सौगात, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया 8.68 करोड़ के प... दुर्ग में गोवर्धन पूजा के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार और दो हिरासत में जगदलपुर में मोती ज्वेलर्स चोरी कांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार और 765 ग्राम सोना बरामद बलरामपुर में बच्चों के मामूली विवाद पर महिला की निर्मम हत्या, आरोपी मदन नगेशिया गिरफ्तार

Amritsar में सूखी ठंड का कहर, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

25

अमृतसर: सर्दियों का मौसम हैल्दी सीजन माना जाता है, लेकिन सूखी ठंड तथा कोहरे वजह से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, वहीं जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अस्पताल में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज एकाएक बढ़ गए है। बच्चों से लेकर बड़ों तक ठंड से बीमार हो रहे हैं। सूखी ठंड के कारण छाती रोग से संबंधित मरीज को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार बारिश न होने के कारण सूखी ठंड बीमारियों को न्यौता दे रही है। अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल, सरकारी टी.बी. अस्पताल, सिविल अस्पताल में खांसी जुकाम बुखार से संबंधित मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मानसून जाने के बाद से एक बार भी बारिश नहीं हुई। बारिश न होने की वजह से सूखे जैसी स्थिति हो रही है व जनजीवन हस्त व्यस्त हो रहा है, जबकि मौसम में बदलाव के चलते ठंडक लगातार बढ़ रही है। बारिश न होने की वजह से सूखी पढ़ रही ठंड के चलते स्वास्थ्य व टी.बी. अधिकारी इंडियन मैडिकल एसोसिएशन के टी.बी. कंट्रोल प्रोग्राम के अधिकारी ने बताया कि हवा प्रदूषण के कारण छाती से संबंधित बीमारियों के अलावा हृदय रोग के मरीज को भारी परेशानी आती है तथा इन दोनों मरीज भी बढ़ जाते है।

छाती से संबंधित रोग वाले मरीज रहे घर पर
उन्होंने ने बताया कि कमजोर फेफड़े वाले मरीज ज्यादा से ज्यादा घर पर रहे खिड़कियां बंद रखें। सुबह बाहर सैर ना करें और घर पर रहकर व्यायाम करें। हाइड्रेशन अच्छा रखना चाहिए और खूब पानी पीना है। 70 वर्ष से अधिक वालों वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की गइडलाइंस की पालन करना चाहिए।

सरकारी अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की संख्या
सरकारी 
मैडीकल कालेज के सीनियर डा. संदीप महाजन ने बताया कि इन दोनों अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं। मरीज खांसी जुकाम बुखार इत्यादि बीमरियों से पीड़ित आ रहे हैं। टी.बी. के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। दम के मरीज भी बढ़ रहे हैं। खांसी जुकाम बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह के बिना दवाई नहीं लेनी चाहिए।

अभी और ठंड मरीजों की बढ़ाएगी दिक्कत
सरकारी 
टी.बी. अस्पताल के डा. विशाल वर्मा ने कहा कि मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी और ठंड पड़ेगी जिससे मरीज को और भी ज्यादा परेशानियां आ सकती हैं। सरकारी टी.बी. अस्पताल में बढ़िया ढंग से मरीजों का उपचार हो रहा है। छाती रोग से संबंधित मरीजों को विशेष तर पर ध्यान देने की जरूरत है।

लोगों को किया जा रहा है जागरूक
सरकारी 
टी.बी. अस्पताल के डा. तुषार बंसल ने कहा कि अस्पताल द्वारा लोगों को लगातार विभिन्न बीमारियों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। हृदय रोग तथा छाती से संबंधित बीमारी वाले मरीज को अपना ध्यान रखना चाहए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.