Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दंतेवाड़ा में धान खरीदी की सभी तैयारियां पूरी, कलेक्टर ने दिए बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश निशा भगत आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री के सीबीआई जांच वाले ऐलान पर भारतीय जनता पार्टी ने जताया संद... रांची में साइबर अपराधियों का आतंक, 4 लोगों के खातों से उड़े 14.87 लाख रुपये— बुजुर्ग भी बने शिकार झारखंड के स्टार रग्बी खिलाड़ी अजित नाग का भारतीय अंडर-20 टीम में चयन, भुवनेश्वर में दिखाएंगे जलवा धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्प... रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर... बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ...

जालंधर में अब इन प्रॉपर्टियों पर लगेगा कमर्शियल टैक्स, निर्देश जारी

33

जालंधर: नगर निगम जालंधर की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा की रिकवरी संबंधी समीक्षा बैठक सहायक कमिश्नर-दो विक्रांत वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के सभी सुपरिंटेंडेंट और इंस्पेक्टर मौजूद रहे। बैठक दौरान विभाग की वर्तमान रिकवरी स्थिति की समीक्षा की गई तथा निर्धारित रेवेन्यू लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब प्रत्येक इंस्पेक्टर के अधीन केवल एक-एक सेक्टर रहेगा, जबकि पहले एक इंस्पेक्टर के पास दो सेक्टर होते थे। अधिकारियों का मानना है कि इससे निगरानी और फील्ड-वर्क दोनों मजबूत होंगे और रिकवरी कार्य अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। इसके साथ ही नगर निगम सीमा के भीतर मौजूद ऐसी सभी रिहायशी प्रॉपर्टियों से, जिन्होंने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया है, जल्द से जल्द वसूली तेज करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन प्रॉपर्टियों में छोटे स्तर पर दुकानों या अन्य गतिविधियों के रूप में कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है, उनसे टैक्स की वसूली अब कमर्शियल दरों के अनुसार की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि कई स्थानों पर प्रॉपर्टियां घरेलू श्रेणी में दर्ज हैं, जबकि वहीं पर आंशिक रूप से व्यापारिक गतिविधियां चल रही हैं, इसलिए ऐसी प्रॉपर्टियों की पुनः जांच कर टैक्स निर्धारण किया जाएगा।

सहायक कमिश्नर ने सभी इंस्पेक्टरों को यह भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने सेक्टर में प्रतिदिन रिकवरी कैंप लगाएं और नियमित रूप से फील्ड में उपस्थित रहकर बकायेदारों से संपर्क साधें। बताया गया कि रोजाना करीब 20 कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को मौके पर ही टैक्स जमा कराने की सुविधा मिल सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.