Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

जालंधर में अब इन प्रॉपर्टियों पर लगेगा कमर्शियल टैक्स, निर्देश जारी

4

जालंधर: नगर निगम जालंधर की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा की रिकवरी संबंधी समीक्षा बैठक सहायक कमिश्नर-दो विक्रांत वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के सभी सुपरिंटेंडेंट और इंस्पेक्टर मौजूद रहे। बैठक दौरान विभाग की वर्तमान रिकवरी स्थिति की समीक्षा की गई तथा निर्धारित रेवेन्यू लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब प्रत्येक इंस्पेक्टर के अधीन केवल एक-एक सेक्टर रहेगा, जबकि पहले एक इंस्पेक्टर के पास दो सेक्टर होते थे। अधिकारियों का मानना है कि इससे निगरानी और फील्ड-वर्क दोनों मजबूत होंगे और रिकवरी कार्य अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। इसके साथ ही नगर निगम सीमा के भीतर मौजूद ऐसी सभी रिहायशी प्रॉपर्टियों से, जिन्होंने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया है, जल्द से जल्द वसूली तेज करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन प्रॉपर्टियों में छोटे स्तर पर दुकानों या अन्य गतिविधियों के रूप में कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है, उनसे टैक्स की वसूली अब कमर्शियल दरों के अनुसार की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि कई स्थानों पर प्रॉपर्टियां घरेलू श्रेणी में दर्ज हैं, जबकि वहीं पर आंशिक रूप से व्यापारिक गतिविधियां चल रही हैं, इसलिए ऐसी प्रॉपर्टियों की पुनः जांच कर टैक्स निर्धारण किया जाएगा।

सहायक कमिश्नर ने सभी इंस्पेक्टरों को यह भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने सेक्टर में प्रतिदिन रिकवरी कैंप लगाएं और नियमित रूप से फील्ड में उपस्थित रहकर बकायेदारों से संपर्क साधें। बताया गया कि रोजाना करीब 20 कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को मौके पर ही टैक्स जमा कराने की सुविधा मिल सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.