Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

“श्रावस्ती में कोहरे का कहर”: आमने-सामने भिड़ीं दो बसें, चीख-पुकार के बीच 12 यात्री लहूलुहान; 3 जिंदगी और मौत के बीच

9

उत्तर प्रदेश की श्रावस्ती जिले से एक भीषण हादसा सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार दो बसें आपस में टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए हैं. घटना में 12 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालात नाजुक बनी हुई है. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि सरीरिया मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया है. घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

श्रावस्ती जिले में शनिवार तड़के घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे-730 पर कटरा बाईपास के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दिल्ली की ओर जा रही एक डबल डेकर बस और हरियाणा के कुरुक्षेत्र से नेपाल जा रही दूसरी बस आमने-सामने से टकरा गईं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनके परखच्चे उड़ गए. हादसे के समय दिल्ली आ रही डबल डेकर बस खाली थी, जबकि नेपाल वाली बस में 29 यात्री सवार थे.

12 से ज्यादा नेपाली यात्री घायल

इस दुर्घटना में 12 से ज्यादा लोग हुए हैं, जो कि नेपाल के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं. इनमें से तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. गंभीर लोग घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. इसके अलावा, अन्य घायलों को इलाज नजदीकी इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई. उनकी मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

कोहरे के चलते दो बसें आपस में टकराई

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क साइड रोड क्लियर करा रही है. शुरुआती तौर पर हादसे की वजह घना कोहरा और लो विजिबिलिटी को बताया जा रहा है. कोहरे के चलते दोनों बस चालकों को सामने से आ रहे वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाया, जिससे यह दर्दनाक टक्कर हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.