Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

बोलैरो सवार की हैवानियत : पार्टनरशिप टूटी, गुस्से में कुचल दिया पार्टनर को

6

लुधियाना: पार्टनरशिप खत्म होने के बाद सामान ले जा रहे बलैरो सवार को जब रोका तो गुस्साए बलैरो सवार ने रोकने वाले को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। बलैरो सवार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सदर की पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मरने वाले की पहचान कैलाश पटेल के रूप में की है।  पुलिस ने शहीद भगत सिंह नगर धांधरा रोड़ के रहने वाले लक्ष्मण कुमार के बयान पर सन राईज कालोनी के रहने वाले सुशील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस को दिए बयान में लक्ष्मण कुमार ने बताया कि उसका उक्त आरोपी के साथ कारोबार था और पार्टनरशिप खत्म होने के बाद वह अपने सामान के अलावा उनका सामान भी उठा रहा था। वह और उसके पिता सड़क पर खड़े थे और किसी ने सूचना दी कि वह उनके गोदाम से सामान अपनी बलैरो में रख रहा है। जब वह मौके पर गए तो उसे रोकने की कोशिश की । लेकिन उक्त आरोपी ने अपनी गाड़ी तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए उसके पिता के ऊपर चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया । उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। सब-इंस्पैक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.