सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार (26 दिसंबर) को 24 कैरेट सोने की कीमत आज भी 1,41,200 ही दर्ज की गई। 22 कैरेट सोना 131,320, चांदी 137,670 रिकार्ड की गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। Comex पर सोना 4,523.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,502.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 35.50 डॉलर की तेजी के साथ 4,538.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 4,561.60 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.