Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज India vs West Indies Ranchi: 9 अक्टूबर को खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच को लेकर प्रशासन और JSCA सतर... Jharkhand Police Action: गिरिडीह में महिला से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम ...

वरदान नहीं, मुसीबत भी बन सकता है AI! इन सलाहों से रखें दूरी

32

AI के आने से भले ही अब बहुत से काम आसान हो गए हैं, लेकिन Artificial Intelligence पर आंख बंद कर भरोसा करना मुसीबत में भी डाल सकता है. मन में कोई भी सवाल आता है तो हम एआई से उस सवाल का जवाब पूछने लगते हैं लेकिन यहां सोचने वाली बात यह है कि क्या एआई हमारे सवालों का सही जवाब देता है…? हम आज आपको कुछ ऐसे सवाल बताएंगे जिन्हें किसी भी एआई चैटबॉट से पूछने से बचना चाहिए, नहीं तो मुश्किल खड़ी हो सकती है.

कुल मिलाकर हम आपको बताएंगे कि आप किस काम के लिए एआई का इस्तेमाल कर सकते हैं और किस काम के लिए एआई का इस्तेमाल करने से आपको बचना चाहिए.

न लें ये 4 सलाह

  • निजी जानकारी न करें शेयर: कोई भी ट्रेंड आते ही एआई पर आप लोग जो फोटो अपलोड करने की गलती कर बैठते हैं, उसे करना बंद कर दें. इसके पीछे कारण ये है कि कोई नहीं जानता कि एक बार एआई के जरिए कंपनी के सर्वर पर अपलोड हुई आपकी फोटो का बाद में किस तरह से इस्तेमाल किया जाएगा?
  • निवेश की सलाह न लें: एआई से इस बात की सलाह लेने से बचें कि मैं कहां और किस शेयर में पैसा लगाउं? या फिर मैं कहां-कहां पैसा लगा सकता है, हो सकता है कि एआई आपको सलाह तो दे दे लेकिन इस सलाह से आपका नुकसान भी हो सकता है, इसलिए खुद रिसर्च करें.
  • सेहत से जुड़ी सलाह: एआई डॉक्टर नहीं है, सेहत से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो एआई के बजाय डॉक्टर से बात करें. मान लीजिए कि एआई आपको सलाह दे भी देता है लेकिन वो सलाह सही और गलत, दोनों में से कुछ भी हो सकती है. मान लीजिए कि अगर एआई ने कोई दवा बताई और वो दवा अगर आपको नुकसान कर गई तो…? सोचिए.
  • कानूनी सलाह: किसी कानूनी परेशानी से जूझ रहे हैं तो वकील से संपर्क करें न कि एआई से… इस मामले में पैसे बचाना भारी पड़ सकता है. वकील को अपनी परेशानी बताए जिससे कि आपकी परेशानी का हल निकल सके.

किस काम के लिए ले सकते हैं मदद?

. ट्रेवल प्लान बनाने . पढ़ाई में मदद के लिए . किसी शहर की जानकारी के लिए . स्किल्स सुधारने के लिए

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.