Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...

क्रिस्मस के दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, नहीं होगा सोना-चांदी का कारोबार, ये रही 2026 की हॉलिडे लिस्ट

147

क्रिसमस की छुट्टी के चलते भारतीय शेयर बाजार बीएसई और एनएसई गुरुवार, 25 दिसंबर यानी आज बंद रहेंगे. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) और नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) भी दोनों सेशंस में बंद रहेंगे. यह इस साल की आखिरी कारोबारी छुट्टी होगी. शुक्रवार से कारोबार फिर से शुरू होगा. इस साल शेयर बाजारों में 14 कारोबारी छुट्टियां रहीं.

आज से प्रमुख ग्लोबल मार्केट्स में क्रिसमस की छुट्टियां शुरू हो रही हैं. अमेरिकी बाजार आज जल्दी बंद होंगे और 26 दिसंबर से कारोबार फिर से शुरू होगा. जर्मनी के बाजार 24 और 25 दिसंबर को पूरे दिन बंद रहेंगे, जबकि ब्रिटेन, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बाजार 24 दिसंबर को जल्दी बंद हो जाएंगे. ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा सहित कुछ देशों में बॉक्सिंग डे के कारण 26 दिसंबर को बाजार बंद रहेगा. हांगकांग में क्रिसमस की लंबी छुट्टी रहेगी.

2026 की हॉलिडे लिस्ट जारी

घरेलू एक्सचेंजों ने हाल ही में 2026 के लिए आधिकारिक ट्रेडिंग हॉलिडे कैलेंडर जारी किया है, जिससे निवेशकों और व्यापारियों को कैश और डेरिवेटिव सेगमेंट में नॉन-ट्रेडिंग डेज की जानकारी मिल गई है. एक्सचेंज के उपनियमों और एफएंडओ नियमों के तहत नोटिफाइड इस शेड्यूल में साल भर में पड़ने वाली 15 फुल ट्रेडिंग छुट्टियों के साथ-साथ वीकेंड और सालाना मुहूर्त ट्रेडिंग सेशंस में पड़ने वाली छुट्टियों की डिटेल शामिल हैं. 2026 में इस वर्ष की तुलना में एक अधिक छुट्टी होगी.

2026 में एक छुट्टी एक्स्ट्रा

2026 में इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स बाजार 15 दिनों तक बंद रहेंगे. वर्ष की शुरुआत गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से होती है और इसमें होली (3 मार्च), राम नवमी (26 मार्च), महावीर जयंती (31 मार्च) और गुड फ्राइडे (3 अप्रैल) जैसी प्रमुख धार्मिक और राष्ट्रीय छुट्टियां शामिल हैं. बाजार अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल), महाराष्ट्र दिवस (1 मई) और बकरी ईद (28 मई) को भी बंद रहेंगे.

साल की दूसरे छमाही में 26 जून को मुहर्रम, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती शामिल हैं. दशहरा 20 अक्टूबर को है, इसके बाद 10 नवंबर को दिवाली बलिप्रतिपदा और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती है. साल की आखिरी व्यापारिक छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस होगी. इस सर्कूलर में एक छोटी सी हैरानी की बात यह है कि दिवाली के लिए किसी छुट्टी का जिक्र नहीं है, क्योंकि यह वीकेंड (रविवार) को पड़ रही है.

बुधवार को आई थी बाजार में गिरावट

मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच क्रिसमस की छुट्टियों के कारण छोटा कारोबारी सप्ताह होने से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार का रुख सुस्त रहा. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 116 अंक और निफ्टी 35 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ. बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 116.14 अंक यानी 0.14 प्रतिशत गिरकर 85,408.70 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 85,738.18 अंक के उच्च स्तर तक गया और 85,342.19 अंक के निचले स्तर तक आया. एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 35.05 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,142.10 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट रही. इसके विपरीत ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी और पावर ग्रिड के शेयर लाभ में रहे.

क्या कह रहे जानकार?

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि छुट्टियों के चलते कम कारोबारी सत्र वाले इस सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में बना रहा. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा हाल में तरलता बढ़ाने के घोषित उपायों से प्रणालीगत नकदी में सुधार आने और मुद्रा में उतार-चढ़ाव को थामने में मदद मिलने की उम्मीद है. आरबीआई ने मंगलवार को कहा था कि वह बैंकिंग प्रणाली में तरलता बढ़ाने के लिए दो लाख करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड खरीदेगा और 10 अरब डॉलर का डॉलर-रुपया खरीद-बिक्री की नीलामी करेगा. ये ओएमओ खरीद और अदला-बदली नीलामी 29 दिसंबर, 2025 से 22 जनवरी, 2026 के बीच की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.