Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कम बजट में क्रिसमस सेलिब्रेशन, इन यूनिक तरीकों से बच्चे होंगे खुश

26

आज 25 दिसंबर है और इस दिन को पूरी दुनिया में क्रिसमस सेलिब्रेशन के रूप में जाना जाता है. ईसा मसीह के जन्म का ये दिन जिंदगी में एक नई उमंग लेकर आता है. ये हमें त्याग करने और प्यार बांटने का संदेश देता है. वैसे क्रिसमस ने न्यू ईयर फेस्ट की शुरुआत होती है इसलिए ये मौका हर किसी के लिए भी खास होता है. बच्चों को अलग ही एक्साइटमेंट रहती है क्योंकि उन्हें उम्मीद रहती है कि सांता उनके लिए गिफ्ट रखकर चले जाते हैं. ऐसा कहानियों में कहा जाता है पर बच्चों की इस खुशी को पूरा करने के लिए ज्यादातर पेरेंट्स कई इंतजाम करते हैं.

बच्चों को गिफ्ट्स देने के अलावा पेरेंट्स उन्हें कहीं घुमाने ले जाते हैं या फिर खानपान में केक-चॉकलेट बनाकर खुश करते हैं. वैसे कुछ लोग बजट बिगड़ जाने की टेंशन के कारण ठीक से फेस्ट को सेलिब्रेट नहीं कर पाते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आप किस तरह बिना जेब ढीली किए बच्चों के इस स्पेशल मोमेंट को और भी खास बना सकते हैं.

क्रिसमस सेलिब्रेशन के यूनिक तरीके । Christmas Celebration unique ways

बच्चों संग क्रिएटिव एक्टिविटी

अपने बच्चे संग क्रिसमस सेलिब्रेशन को बजट में सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो उसके साथ क्रिएटिव एक्टिविटी करें. बच्चे से बड़ों को देने के लिए विशेज कार्ड्स बनवाएं. बाजार से पेपर्स, कलर्स और दूसरी चीजें ले आएं. अपने बच्चे से कार्ड बनवाएं. अगर वो बाहर सेलिब्रेट करने की जिद कर रहा है तो इस तरह आप उसे एक इंट्रेस्टिंग काम में बिजी कर देंगे. साथ ही ये क्रिएटिविटी उसे लाइफटाइम तक याद भी रहेगी क्योंकि बनाया हुआ कार्ड घर में सेफ रखा जा सकता है.

वीडियो बनवाएं

सोशल मीडिया की इस डिजिटल दुनिया में बच्चे हो या बड़े…. हर किसी को रील्स बनाने का शौक चढ़ा हुआ है. बच्चे को क्रिसमस पर घर के अंदर बिजी रखने का ये तरीका यूनिक और बेस्ट है. आप चाहे तो दूसरों को विश करने के लिए अपने चाइल्ड से शॉर्ट वीडियो बनवा सकते हैं. या फिर आप सेलिब्रेशन के लिए केक बना रहे हैं तो इसकी भी वीडियो बनाकर इंस्टा या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर सकते हैं.

ग्रुप पार्टी भी है एक ऑप्शन

कम बजट में बच्चे के लिए क्रिसमस पार्टी करना चाहते हैं तो कुछ पेरेंट्स के साथ मिलकर एक ग्रुप पार्टी रख दें. ग्रुप में खर्चा कम होता है और बेहतर रिजल्ट मिलते हैं. अपने बच्चों को बताने के बजाय उन्हें शाम की पार्टी का सरप्राइज दें. ऐसा करने से आप जाम में फंसने और मॉल्स की भीड़ से बच पाएंगे. साथ ही खानपान में हाइजीन का ध्यान भी रख पाएंगे. ध्यान रहे कि पार्टी में म्यूजिक सिस्टम जरूर हो.

पिकनिक पर जाएं

भारत में आज भी कई फैमिली पिकनिक पर जाती हैं. दिल्ली की बात करें तो यहां कई ऐसी लोकेशन्स हैं जहां फैमिली की पिकनिक को अच्छे से एंजॉय किया जा सकता है. क्रिसमस की छुट्टी पर बच्चे को महंगे मॉल्स में ले जाने के बजाय शांत जगहों पर पिकनिक के लिए ले जाएं. यहां उसके साथ फिजिकली एक्टिविटी करें और घर पर बनी टेस्टी चीजों का स्वाद चखें. हां, खर्चा करना है तो बच्चे के लिए गिफ्ट लेने में करें. इस पिकनिक को और ज्यादा खास बनाने के लिए अपने किड को यहीं पर उसका क्रिसमस गिफ्ट दें. ये अनोखा तरीका मोमेंट को और खास बना देगा.

बच्चे के साथ घर सजाएं

बच्चे को बाहर नहीं ले जाना है तो घर को खुद सजाने की एक्टिविटी में उसे लगाएं. घर पर पड़े पुराने कलरफुल पेपर्स, न्यूजपेपर, गिफ्ट रैप और दूसरी चीजों से स्नोफ्लेक या बेल बनाएं. घर पर पड़ी बोतलों में फेयरी लाइट डाल दें जिससे ब्यूटीफुल डेकोर क्रिएट हो जाए. अलग-अलग तरीकों से घर को सजाएं और देखें क्रिसमस सेलिब्रेशन कितना खास हो जाता है.

क्रिसमस केक घर पर बनाएं

अपने बच्चे के लिए घर पर ही क्रिसमस का केक बनाएं. मार्केट में ये काफी महंगा मिलता है इसकी जगह घर पर बनाना बेस्ट है. वैसे आप केक के अलावा कुकिंग, ब्रेड पुडिंग और ड्राई फ्रूट मिठाई भी बना सकते हैं. इन्हें बच्चों के साथ बनाएं क्योंकि ऐसा करने से एंजॉयमेंट दोगुना होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.