Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...

Ludhiana से लापता हुए 2 बच्चे इस जिले से बरामद, परिवार ने लगाए ये आरोप

28

लुधियाना: लुधियाना से लापता हुए 2 मासूम बच्चों को उनके परिवार ने आखिरकार ढूंढ निकाला। ये दोनों बच्चे अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब से मिले, जहां से परिवार ने उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया। हालांकि, इस दौरान परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें कहा गया है कि बच्चों की गुमशुदगी के बाद पुलिस ने मदद नहीं की और उन्हें खुद ही बच्चों को ढूंढने की जिम्मेदारी दे दी।

पीड़ित परिवार का कहना है कि बच्चों के लापता होने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मात्र एक दिन सी.सी.टी.वी. फुटेज देखी और फिर बच्चों को ढूंढने की पूरी जिम्मेदारी परिवार पर डाल दी। परिवार ने खुद ही फुटेज खंगालने के बाद पता लगाया कि दोनों बच्चे बस में चढ़ते हुए नजर आए थे। इसके बाद, उन्हें जानकारी मिली कि अमृतसर पुलिस ने लुधियाना पुलिस को सूचना दी थी कि श्री दरबार साहिब में दो बच्चे मिले हैं, जो खुद को लुधियाना का बता रहे हैं।

अमृतसर पुलिस की मदद से लुधियाना पुलिस को सूचित किया गया कि दोनों बच्चे श्री दरबार साहिब में मिल गए हैं। इसके बाद परिवार को सूचित किया गया, और परिवार ने बिना पुलिस की मदद के ही अमृतसर जाकर बच्चों को खोजा। परिवार ने पुलिस से साथ चलने का अनुरोध किया, लेकिन पुलिस ने मना करते हुए उन्हें बच्चों को लेकर थाने आने को कहा। बच्चों की सुरक्षित वापसी पर परिवार ने राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने पुलिस की मदद पर नाराजगी जताई और कहा कि अगर पुलिस ने समय रहते ठीक से मदद की होती, तो बच्चों को जल्दी ही मिल जाता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.