Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...

ठंड में महिला को हाथ सेंकना पड़ा भारी, खौफनाक मंजर देख बेटे की निकली चीखें

42

सुनाम उधम सिंह वाला: जिले में एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कढ़ाही में आग जलाकर हाथ ताप रही 85 साल की बुज़ुर्ग महिला कौशल्या देवी की एक दुखद हादसे में मौत हो गई। जानकारी देते हुए उनकी छोटी बहू गुरदीप कौर ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4 बजे कौशल्या देवी अपने बड़े बेटे शिंदे के साथ घर पर कढ़ाही जलाकर हाथ ताप रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे को घर का कुछ सामान लाने के लिए दुकान पर भेज दिया।

बेटे के जाने के बाद कौशल्या देवी ने खूंटी (डंडी) की मदद से कढ़ाही को अपने पास लाने की कोशिश की, जिससे उनकी शॉल अचानक कढ़ाही में गिर गई और आग लग गई। आग तुरंत भड़क गई और बुज़ुर्ग महिला उस पर काबू नहीं पा सकीं, जिससे उनका पूरा शरीर आग की लपटों में घिर गया। गुरदीप कौर ने बताया कि उनकी सास पिछले 3 महीने से बीमार थीं और चल नहीं पाती थीं। कुछ देर बाद जब बेटा घर लौटा तो उसने अपनी मरती हुई मां को संभाला और तुरंत सुनाम सिविल हॉस्पिटल ले गया। वहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए पटियाला रेफर कर दिया, लेकिन पटियाला पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.