Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

कड़ाके की ठंड में बाहर टेंट लगाकर रही यमुनानगर की काजल, फिर हथौड़े से मचाया कोहराम…जानें पूरा मामला

5

यमुनानगर: यमुनानगर जिले के साढोरा कस्बे के गांव महमदपुर में 10 दिन से ससुराल के सामने महिला अपने ही ससुराल के लोगों के खिलाफ धरने पर टेंट लगाकर बैठ गई। जब ससुराल के लोगों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया तो महिला ससुराल के घर का गेट फांदकर अंदर घुस गई और उसने हथौड़े से गेट का ताला तोड़ दिया। उसके बाद घर के अंदर में लगे मेंन दरवाजे का लॉक भी तहस-नहस कर दिया।

दरअसल काजल नाम की महिला 10 दिन से कड़ाके की ठंड के बीच ससुराल के घर के आगे टेंट लगाकर बैठी थी। जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह मजबूरन घर का गेट का ताला तोड़कर अंदर चली गई। काजल की शादी साल 2018 में अमित नाम के युवक से हुई थी जो फिलहाल इंडियन आर्मी में है। शादी के 20 दिन बाद काजल की अचानक तबीयत बिगड़ गई और डॉक्टर ने उसे टीबी की शिकायत बताई। अमित की छुट्टी खत्म होते ही वह ड्यूटी पर लौटा तो ससुराल के लोगों ने उसे अपने मायके भेज दिया। जब काजल स्वस्थ हुई तो ससुराल पक्ष उसे अपने घर लाने में आनाकानी करने लगे।

 कुछ दिन बाद काजल के घर पर उसके ही पति अमित ने तलाक का नोटिस भिजवा दिया, लेकिन काजल तलाक नहीं लेना चाहती थी। इसे लेकर कई बार पंचायतें भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जब काजल को ससुराल में घर में अंदर घुसने नहीं दिया तो वह घर के आगे ही टेंट लगाकर  धरने पर बैठ गई। उसके इस संघर्ष में ग्रामीणों ने भी पूरा सहयोग दिया और कुछ सामाजिक लोग भी उसकी मदद के लिए आगे आए। धरने के दसवें दिन सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठे हुए और उनकी मौजूदगी में काजल ससुराल के घर का गेट फांदकर अंदर चली गई और गेट तोड़कर वह अंदर बैठ गई। ऐसे में आप सोचिए एक महिला जिसे इतनी बड़ी बीमारी डॉक्टर ने बताई है तो दूसरी तरफ पति ने उससे नाता तोड़ने के लिए तलाक का नोटिस भेज दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.