Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

तोशाम में छलनी हो रही अरावली की पहाड़ियां, सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

26

अरावली पर्वतमाला को बचाने के लिए लोग सड़कों पर उतर रहे हैं, उसे कितनी बेरहमी से बर्बाद किया जा रहा है। बता दें कि तोशाम विधानसभा सीट का 4 किमी में फैला छोटा सा गांव है जो एक तरफ से दक्षिण-पश्चिम अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां धूल ही धूल दिखाई देगी, क्योंकि इस छोटे से गांव में हर 100 कदम पर 300 क्रशर मशीनें पहाड़ियों को खोद रही हैं। यहां 150 खनन साइट हैं, जहां हर वक्त 500 से ज्यादा डंपर मौजूद रहते हैं।

रोजाना हरियाणा के भिवानी में ही अरावली की पहाड़ी तोड़ 50 हजार टन पत्थर निकाले जा रहे हैं- सुरजेवाला

इसको लेकर रणदीप सुरजेवाला ने अपने एक्स हैंडल पर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा है कि जो ‘अरावली पर्वत श्रृंखला’ हमारे लिए पर्यावरण और प्राणवायु का पर्याय है। उसे ‘संरक्षित’ रखने की बजाय, भाजपा खनन माफियाओं को संरक्षण देकर  “अवैध कमाई का पहाड़” खड़ा करने में लगी है। नतीजा- लगातार ‘खनन के खंजर’ से जीवनदायिनी अरावली लहूलुहान हो रही है, कहीं विस्फोटक तो कहीं बड़ी-बड़ी मशीनें, अरावली की हरियाली का सीना छलनी कर रही हैं !

उन्होंने यह भी कहा कि अकेले हरियाणा के भिवानी में ही रोजाना अरावली की पहाड़ी तोड़कर 50,000 टन पत्थर निकाले जा रहे हैं, 55 मीटर की ऊंचाई ही खत्म हो गई है। एक-एक गांव में 300 क्रशर मशीनें, 500 डंपर और 150 खनन साईटें, दिन रात पहाड़ के पहाड़ निपटाने में लगी हुई हैं। यहां घरों की दीवारें दरारों से भरी हुई हैं और लोगों के दिल दिमाग में दहशत है।

वहीं सुरजेवाला ने कहा कि महेंद्रगढ़, चरखी दादरी सहित दक्षिण हरियाणा के कई जिलों में अवैध खनन का ये काला धंधा, भाजपाई सांठगांठ से माफियाओं की अकूत कमाई का जरिया बन गया है। लौह अयस्क, काला और लाल पत्थर सहित निर्माण कार्य, कल पुर्जे और सीमेंट इकाइयों के लिए ‘सस्ता साधन’ बनी अरावली के सैकड़ो हेक्टेयर में अवैध खनन का मकड़जाल फैल चुका है। अरावली को बर्बाद करके जिंदगी को तबाह करता अवैध खनन का ये गोरखधंधा जल-जंगल-जमीन के साथ-साथ लोगों की ज़िंदगी के लिए भी खतरा बन गया है, मगर भाजपा काली कमाई के धंधे में अंधी होकर अंधाधुंध खनन को हरी झंडी दे रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.