Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...

पानीपत में 3 पुलिसकर्मी फरार, 12 लाख की रिश्वतखोरी का राजफाश के बाद भागे…

35

पानीपत: पानीपत करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने समालखा स्थित एंटी नारकोटिक सेल में तैनात एक एएसआइ और दो हेड कांस्टेबल की ओर से 12 लाख की रिश्वत मांगने के खेल का राजफाश किया है। कार्रवाई के दौरान एक लाख रुपये बरामद किए व तीनों पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार यह मामला मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) से जुड़े केस से संबंधित है। आरोप है कि एंटी नारकोटिक सेल में तैनात इन पुलिसकर्मियों ने केस में नामजद कुछ व्यक्तियों के नाम फाइल से हटाने के एवज में 12 लाख रुपये की डील तय की थी।

पीड़ित की शिकायत पर एसीबी ने मामले की जांच की और ठोस साक्ष्य जुटाने के बाद जाल बिछाया। एसीबी की टीम ने जैसे ही समालखा परिसर में दबिश दी, वहां से एक लाख रुपये बरामद किए, जो आरोपित पहले ही रिश्वत के रूप में ले चुके थे। कार्रवाई की भनक लगते ही एएसआइ और दोनों हेड कांस्टेबल फरार हो गए। एसीबी ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.