Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

₹1300 करोड़ की फिल्म के लिए महेश बाबू की अग्निपरीक्षा, सीखी सदियों पुरानी खास कला

7

महेश बाबू इन दिनों खबरों की सुर्खियों में हैं, इसकी वजह उनकी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ है. इस हाई बजट की फिल्म को एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं. राजामौली और महेश बाबू की इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी बेसब्री है. फिलहाल फिल्म पर काम चल रहा है, इस फिल्म में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी शामिल हैं. हाल ही में फिल्म में महेश बाबू की ट्रेनिंग को लेकर खास खुलासा हुआ है.

कुछ वक्त पहले महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर हैदराबाद में एक ग्रैंड इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया था. इस इवेंट में एक्टर का फर्स्ट लुक सामने आया था. हालांकि, फिल्म को लेकर एसएस राजामौली ज्यादा खुलासा नहीं करना चाह रहे हैं. लेकिन, इसी दौरान महेश बाबू की ‘वाराणसी’ के लिए ट्रेनिंग की खबर सामने आई है. हैदराबाद के कलारीपयट्टू ट्रेनर हरि कृष्णा ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक्टर को ट्रेनिंग दी है.

एक्टर ने सिखा कलारीपयट्टू

हरि कृष्णा ने हाल ही में मीडिया आउटलेट को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्होंने महेश बाबू को ट्रेनिंग दी थी. लेकिन, उन्हें ये बात सामने लाने से मना किया गया था. हरि ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं और करीब 3 साल से पुराना मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू सिखा रहे हैं. कलारीपयट्टू की शुरुआत 11-12 वीं शताब्दी के दौरान हुई थी. उन्होंने बताया कि महेश बाबू ने इसकी ट्रेनिंग 2 महीने से ज्यादा समय तक लिया.

2 महीने से ज्यादा की ट्रेनिंग

ट्रेनिंग के लिए हरि को कभी राजामौली के ऑफिस जाना होता था, तो कभी वो महेश बाबू के घर भी जाते थे. एक्टर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग लेने से पहले ही महेश बाबू ने इस कला के बारे में थोड़ी जानकारी ले ली थी. ट्रेनर ने बताया कि शुरुआत में केवल 2 महीने तक ट्रेनिंग देने की बात की गई थी, लेकिन महेश बाबू को ये इतना पसंद आया कि उन्होंने अपनी ट्रेनिंग के दिन और बढ़ा लिए. फिल्म के बारे में बात की जाए, तो बताया जा रहा है कि ये फिल्म साल 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.