Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, जहर चखने से 5 लड़कियों की बिगड़ी तबीयत, 4 ने तोड़ा दम Indore Crime: इंदौर में एमबीए छात्रा की गला दबाकर हत्या, बॉयफ्रेंड पर मर्डर का आरोप; शहर में सनसनी UP Politics: अखिलेश यादव का तंज, बोले- कानपुर बना 'बदनामपुर', योगी सरकार पर जमकर साधा निशाना Jaipur Accident: जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत... Ancient India: पाषाण युग का रहस्य! कर्नाटक की खुदाई में मिले 5000 साल पुराने साक्ष्य, हैरान कर देगी ... Chhattisgarh Adventure: बालोद में शुरू हुआ एडवेंचर का धमाका! बैंबू राफ्टिंग से लेकर हॉट एयर बलून तक ... Weather Alert: दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर शुरू, यूपी में झमाझम बारिश और हिमाचल में बर्फबारी की चेताव... Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्...

जनवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

6

साल 2026 शुरू होने जा रहा है. ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2026 के लिए बैंक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है. RBI की 2026 की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, जनवरी के महीने में 5, 10 या 15 नहीं बल्कि पूरे 16 दिन बैंक बंद रहने वाजे हैं. वैसे अलग अलग राज्यों के लिए हैं. पूरे देश में एक साथ 16 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे. जिनमें 6 अवकाश दूसरे और चौथे शनिवार और 4 रविवार शामिल है. साथ ही 10 अवकाश नेशनल और स्टेट लेवल के अवकाश है. ऐसे में आरबीआई और बैंक कस्टमर्स को सलाह दे रहे हैं कि अगर जनवरी के महीने में कोई बैंक से जुड़ा काम है, उससे पहले वो अपने शहर की बैंक हॉलिडे लिस्ट को एक बार जरूर देख लें.

जनवरी 2026 में बैंक अवकाश

जनवरी 2026 में, नव वर्ष, स्वामी विवेकानंद जयंती, बिहू, मकर संक्रांति, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, गणतंत्र दिवस आदि जैसे विभिन्न अवसरों और त्योहारों के कारण पब्लिक और प्राइवेट सेक्टी के बैंकों की शाखाएं कई दिनों तक बंद रहेंगी. कुछ राज्यों में तो लगातार दो से तीन दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं. साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार के साथ 4 रविवार भी हैं, जब पूरे देश में एक साथ बैंक बंद रहेंगे.

भारत में जनवरी 2026 में बैंक अवकाश

    1. 1 जनवरी: 1 जनवरी, 2026 को, आईजोल, चेन्नई, गंगटोक, इम्फाल, इटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंक शाखाएं नव वर्ष दिवस/गान-नगई के अवसर पर बंद रहेंगी.
    2. 2 जनवरी: 2 जनवरी, 2026 को, आईजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक शाखाएं नव वर्ष जयंती के अवसर पर बंद रहेंगी.

  1. 3 जनवरी: 3 जनवरी, 2026 को, लखनऊ में बैंक शाखाएं हजरत अली के जन्मदिन के अवसर पर बंद रहेंगी.
  2. 4 जनवरी: रविवार के अवसर पर पूरे देश में सभी बैंकों की शाखाएं बंद रहने वाली हैं.
  3. 10 जनवरी: दूसरे शनिवार के अवसर पर पूरे देश में सभी बैंकों की शाखाएं बंद रहने वाली हैं.
  4. 11 जनवरी: रविवार के अवसर पर पूरे देश में सभी बैंकों की शाखाएं बंद रहने वाली हैं.
  5. 12 जनवरी: 12 जनवरी, 2026 को, कोलकाता में बैंक शाखाएं स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के अवसर पर बंद रहेंगी.
  6. 14 जनवरी: 2026 को मकर संक्रांति/माघ बिहू के अवसर पर अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और इटानगर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
  7. 15 जनवरी: 2026 को उत्तरायण पुण्यकाल/पोंगल/माघे संक्रांति/मकर संक्रांति के अवसर पर बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
  8. 16 जनवरी: 2026 को तिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर चेन्नई में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
  9. 17 जनवरी: 2026 को उझावर तिरुनाल के अवसर पर चेन्नई में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
  10. 18 जनवरी: रविवार के अवसर पर पूरे देश में सभी बैंकों की शाखाएं बंद रहने वाली हैं.
  11. 23 जनवरी: 23 जनवरी, 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन/सरस्वती पूजा (श्री पंचमी)/वीर सुरेंद्रसाई जयंती/बसंत पंचमी के अवसर पर अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
  12. 24 जनवरी: चौथे शनिवार के अवसर पर पूरे देश में सभी बैंकों की शाखाएं बंद रहने वाली हैं.
  13. 25 जनवरी: रविवार के अवसर पर पूरे देश में सभी बैंकों की शाखाएं बंद रहने वाली हैं.
  14. 26 जनवरी: 26 जनवरी 2026 को अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.