Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

हाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति का दबदबा, 288 में से 215 सीटों पर ऐतिहासिक जीत

7

महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में महायुति ने प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. कुल 288 सीटों में से महायुति ने 215 सीटों पर कब्जा जमाकर विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है. इस महाविजय में बीजेपी 129 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 51 और अजित पवार की एनसीपी ने 35 सीटों पर जीत हासिल की है.

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2025 के परिणामों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है. रत्नागिरि जिले के चिपलून नगर परिषद में भाजपा उम्मीदवार संदीप भिसे ने मात्र एक वोट के अंतर से रोमांचक जीत हासिल की, जो चुनाव की कांटे की टक्कर को दर्शाता है. कोकण क्षेत्र के रत्नागिरि व सिंधुदुर्ग सहित कई नगर परिषदों में भाजपा व महायुति गठबंधन को मजबूत बढ़त मिली.

किसको कितनी सीटें

राजनीतिक गठबंधन / दल जीती गई सीटें
कुल सीटें 288
महायुति (कुल) 215
भारतीय जनता पार्टी (BJP) 129
शिवसेना (शिंदे गुट) 51
एनसीपी (अजीत पवार) 35
महाविकास आघाड़ी (कुल) 51
कांग्रेस 35
शिवसेना (UBT) 9
एनसीपी (शरद पवार) 7

यूबीटी उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी का परफॉर्मेंस सबसे खराब रहा है. कुल 288 अध्यक्ष पदों के रुझानों में महायुति 200 से अधिक (213 तक) पर आगे रही, जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. यह जीत विधानसभा चुनाव के बाद महायुति की लोकप्रियता को मजबूत करती है.

महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है- PM मोदी

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है. आशीर्वाद देने के महाराष्ट्र के लोगों का तहे दिल से आभार.

महायुति को प्रचंड समर्थन देने के लिए जनता का आभार- अमित शाह

महाराष्ट्र नगर पंचायत व नगर परिषद के चुनाव में महायुति को प्रचंड समर्थन देने के लिए प्रदेश की जनता का आभार. यह विजय मोदी जी के नेतृत्व में NDA की केंद्र व राज्य सरकार के हर वर्ग के कल्याण के विजन पर जनता का आशीर्वाद है. इस जीत पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार सहित NDA के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं.

इसिहास में पहली बार भाजपा की इतनी बड़ी जीत

फडणवीस ने कहा कि आज देश में मोदी जी के नेतृत्व को लेकर जो सकारात्मक माहौल है, उसका फायदा राज्य में हमे मिला. इसिहास में पहली बार इतनी बड़ी जीत भाजपा को नगरपालिका, नगरपरिषद के चुनाव में मिली है. हमारे मंत्रियों, नेताओ ने बढ़िया टीम एफर्ट्स लगाकर काम किया जिसका ये नतीजा है.

महाराष्ट्र के पालघर BJP-शिंदे गुट में कड़ी टक्कर

महाराष्ट्र के पालघर में भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. दोनों ही दलों ने दोदो सीटों पर जीत हासिल कर बराबरी की है. नगर अध्यक्ष पद के चुनाव में शिंदे गुट की शिवसेना ने दो नगरपरिषदों में मजबूत पकड़ बनाते हुए सत्ता हासिल की. पालघर नगरपरिषद में उत्तम घरत और डहाणू नगरपरिषद में राजेंद्र माच्छी शिंदे गुट की शिवसेना से नगर अध्यक्ष चुने गए.

वहीं, भाजपा ने भी दो नगरपरिषदों में जीत दर्ज की. जव्हार नगरपरिषद में पूजा उदावंत और वाडा नगरपरिषद में रीमा गंधे ने नगराध्यक्ष पद पर बड़ी जीत हासिल की. इस तरह पालघर जिले की चारों नगरपरिषदों में भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना ने दोदो सीटों पर कब्जा कर जिले में बराबरी के साथ सत्ता साझा की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.