Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

भाजयुमो जिला अध्यक्षों की घोषणा जल्द, प्रदेश के सभी संभागों से सौंपा गया तीन-तीन नामों का पैनल

5

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में संगठनात्मक नियुक्तियों की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रदेशभर में भाजयुमो के 36 जिला अध्यक्षों की घोषणा दिसंबर अंत तक किए जाने की संभावना है। इसके लिए प्रदेश संगठन ने सभी जिलों से तीन-तीन नामों का पैनल पहले ही मंगवा लिया है।

प्रदेश संगठन सूत्रों के अनुसार जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में संगठनात्मक क्षमता, सक्रियता, 32 वर्ष आयु सीमा और पूर्व कार्य अनुभव जैसे मापदंडों को प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकांश जिलों से निर्धारित
प्रक्रिया के अनुसार तीन नाम
भेजे गए हैं, हालांकि कुछ स्थानों पर स्थानीय समन्वय की कमी भी सामने आई है।

रायपुर संभाग : 6 जिले: रायपुर संभाग के अंतर्गत रायपुर शहर (रायपुर नगर), रायपुर ग्रामीण (रायपुर ग्रामीण), बलौदाबाज़ार, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद जिले शामिल हैं। इन सभी जिलों से तीन-तीन नामों का पैनल प्रदेश संगठन को सौंप दिया गया है। रायपुर संभाग को संगठन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दुर्ग संभाग : 8 जिले: दुर्ग संभाग में दुर्ग शहर (दुर्ग नगर), भिलाई, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम (कवर्धा), राजनांदगांव, खैरागढ़–छुईखदान–गंडई तथा मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी जिले शामिल हैं। भिलाई जिले से आपसी समन्वय न बन पाने के कारण तीन के स्थान पर पांच नामों का पैनल भेजा गया है, जिसे लेकर संगठन में चर्चा तेज है। अब अंतिम निर्णय प्रदेश नेतृत्व पर निर्भर करेगा।

बिलासपुर संभाग : 9 जिले: बिलासपुर संभाग राज्य का सबसे बड़ा संभाग है, जिसमें बिलासपुर शहर (बिलासपुर नगर), बिलासपुर ग्रामीण (बिलासपुर ग्रामीण), मुंगेली, जांजगीर–चांपा, सक्ती, कोरबा, रायगढ़, गौरेला–पेंड्रा–मरवाही और सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले शामिल हैं। यहां से भी सभी जिलों के पैनल समय पर भेजे जाने की जानकारी है।

बस्तर संभाग : 7 जिले: बस्तर संभाग में बस्तर (जगदलपुर), कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले आते हैं। मओवादी प्रभावित क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से युवा नेतृत्व पर विशेष फोकस किया गया है।

सरगुजा संभाग : 6 जिले: सरगुजा संभाग के अंतर्गत सरगुजा (अंबिकापुर), सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर और जशपुर जिले शामिल हैं। यहां से भी संतुलित और सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम भेजे गए हैं।

प्रदेश के सभी संभागों से तीन-तीन नामों का पैनल प्रदेश संगठन को सौंपा गया

राहुल टिकरिया प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो ने कहा कि भाजयुमो के 36 जिला अध्यक्षों की घोषणा दिसंबर अंत तक कर दी जाएगी। इस समय सभी जिलों के भाजपा अध्यक्षों से नाम मंगवा लिए गए है। जिनमें पर चर्चा जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.