Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला

सूरजपुर में एक करोड़ से ज्यादा का 3513 क्विंटल धान जब्त

32

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में धान खरीदी जारी है. 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी 31 जनवरी तक चलेगी. इसी कड़ी में सूरजपुर में भी सहकारी समिति के माध्यम से धान खरीदी जारी है. खाद्य अधिकारी ने बताया कि पिछले साल जिले में प्रतिदिन 63 हजार क्विंटल धान खरीदी की लिमिट थी जिसे इस साल बढ़ा कर 1 लाख क्विंटल कर दिया गया है.

17 हजार से ज्यादा किसानों से धान खरीदी

सूरजपुर जिला खाद्य अधिकारी संदीप भगत ने बताया कि 17 दिसंबर की स्थिति में लगभग 17 हजार 18 किसानों से 9 लाख 38 हजार 584 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है. जिसमें 3 हजार 9 सौ 72 किसानों का 138 हेक्टेयर का रकबा भी समर्पण कर लिया गया है.

अवैध धान पर कार्रवाई

खाद्य अधिकारी ने बताया कि पूरे जिले में तहसीलस्तर पर अवैध धान पर कार्रवाई की जा रही है. 46 प्रकरणों में 3513 क्विंटल धान जब्त किया गया है. 15 गाड़ियां भी जब्त की गई है. जब्त धान की कुल कीमत 1 करोड़ 8 लाख रुपये बताई जा रही है.

धान खरीदी के लिए 60 प्रतिशत टोकन जारी

सूरजपुर जिला खाद्य अधिकारी संदीप भगत ने बताया कि लगभग 60 प्रतिशत टोकन जारी हो चुके हैं. खाद्य अधिकारी ने दावा किया कि 31 जनवरी तक सभी रजिस्टर्ड किसानों से धान खरीदी पूरी कर ली जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.