Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

सूरजपुर में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते सहकारिता निरीक्षक गिरफ्तार

27

सूरजपुर: उपायुक्त सहकारिता कार्यालय में बुधवार देर शाम एसीबी की टीम ने छापा मारा. इस दौरान एसीबी की टीम ने सहकारिता निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

नियुक्ति पत्र देने के लिए रिश्वत की मांग

सरगुजा एसीबी अधिकारी प्रमोद खेश ने बताया कि 17 दिसंबर को प्रतापपुर के रहने वाले शुभम जायसवाल ने एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में बताया कि सहकारिता निरीक्षक ने उससे डेढ़ लाख रुपये रिश्वत की मांग की. शिकायतकर्ता ने बताया कि आदिम जाति कल्याण विभाग के सहकारी समिति में लेखापाल और प्रबंधक की नियुक्ति होनी थी, जिसके लिए इसने आवेदन भरा था और पात्र घोषित हुआ था. लेकिन नियुक्ति पत्र देने के एवज में सहकारिता निरीक्षक ने उससे रुपयों की मांग की. पीड़ित ने आरोप लगाया कि सहकारिता निरीक्षक अभिषेक सोनी ने लेखपाल पद के लिए नियुक्ति पत्र देने के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की.

एसीबी ने रंगे हाथों सहकारिता निरीक्षक को किया गिरफ्तार

पीड़ित ने शिकायत में आगे बताया कि उसके पास डेढ़ लाख रुपये नहीं है जिसके बाद मामला 80 हजार रुपये में तय हुआ. शुभम जायसवाल ने आरोपी सहकारी समिति से कहा कि वह अभी सिर्फ 40 हजार रुपये दे पाएगा, इस पर अभिषेक सोनी ने तुरंत रुपये देने को कहा. लेकिन इसी बीच पीड़ित ने एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय अंबिकापुर में इसकी जानकारी दी.

रिश्वत की सूचना मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले की जांच के बाद उनके बताए जगह पर पहुंचकर रेड की कार्रवाई की. मौके पर रिश्वत लेते हुए आरोपी सहकारिता निरीक्षक को गिरफ्तार किया. मामले में विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.