Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

धमतरी में बड़ी कार्रवाई, सीतानदी टाइगर रिजर्व के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण का प्रयास, 53 गिरफ्तार

23

धमतरी: सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण का प्रयास करने वाले कोंडागांव जिले से आये 53 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी महानदी कैचमेंट एरिया और हाथी तेंदुआ वन्यप्राणी रहवास क्षेत्रों में पेड़ों और झाड़ियों को साफ करने का प्रयास कर रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही तीन परिक्षेत्रों की संयुक्त टीम ने बड़ी संख्या में आरोपियों को धर दबोचा है.

कोंडागांव के 53 ग्रामीण गिरफ्तार

उदंती सीतानदी, उप निदेशक वरुण जैन ने पूरे घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के सीतानदी (कोर) परिक्षेत्र अंतर्गत आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 323 परिसर घोटबेड़ा में कोंडागांव जिले के ग्राम देवडोंगर, ढोंडरा, कोरगांव, रावबेड़ा, पिटिसपाल, राहटीपारा, हरबेल, कोहकामेटा, बडबत्तर, छोटे राजपुर, चिलपुटी, करमरी, कोकडी, बागबेडा, डोंगाईपारा, के 53 ग्रामीण बिना अनुमति के अभयारण्य के कोर जोन में घुसे. सभी कुल्हाड़ी लेकर आए थे. ग्रामीणों ने कई छोटे-छोटे पेड़ पौधों की कटाई की.

53 कुल्हाड़ी भी जब्त

घटना की जानकारी मिलते ही सहायक संचालक सीतानदी, परिक्षेत्र अधिकारी सीतानदी एवं परिक्षेत्र अधिकारी अरसीकन्हार के साथ वन कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. आरोपियों को अपने कब्जे में लेते हुए उनके पास से 53 कुल्हाड़ी भी जब्त की गई.

3 से 7 साल की हो सकती है सजा

कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण का प्रयास करने वाले 53 आरोपियों को गिरफ्तार कर 14 दिनों के लिए रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. उन पर वन्यप्राणी रहवास क्षेत्रों का विनाश करने एवं पर्यावरण को हानि पहुंचाने के अपराध में कार्रवाई की गई. उनके खिलाफ वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 27,29,31,50, 51, 52 एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) क, के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 15/05, 15/06 एवं 15/07 के तहत कार्रवाई की गई है. उप निदेशक ने बताया कि ऐसे मामले में 3 से 7 साल तक की सजा का प्रावधान है. टाइगर रिजर्व ने पिछले 3 वर्षों में 750 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.