Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ratlam Farmers: बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को कितना नुकसान? मावठे की मार से परेशान किसानों ने लगाई ... मुरैना बना 'रक्तचरित्र'! 6 दिन में दूसरी हत्या से दहला जिला, युवक को सीने में गोली मार दी मौत की सजा सावधान! 8 लाख रुपये मुफ्त पाने के चक्कर में मुरैना की महिला ने गंवाई अपनी जमा पूंजी, आप न करें ये गल... MP News: आखिर क्यों हुई भागीरथपुरा में इतनी मौतें? विधानसभा में सरकार ने दिया जवाब, 20 मौतों की आधिक... MP Budget 2047: 'विजन' या 'आंकड़ों का मायाजाल'? मोहन सरकार के बजट पर विपक्ष ने ऐसे खोली पोल! 'भाजपा में घुटन महसूस हो रही थी', कनुप्रिया का बड़ा बयान- काम तो छोड़िए वहां बोलने की भी आजादी नहीं! MP News: शहडोल के हॉस्टल में बड़ी सुरक्षा चूक! पाइप के सहारे नीचे उतरी छात्रा, पुलिस तलाश में जुटी Farmers Protest: भारत-अमेरिका डील को किसान नेता ने बताया 'खतरनाक', मार्च में दिल्ली के रामलीला मैदान... Rewa Doctor Viral Video: बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा! पत्नी ने डॉक्टर पति को गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, जम... Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब ऑनलाइन बुक होगी 'संध्या आरती'; जानें तरीका

कोहरे के आगोश में उत्तर प्रदेश! आगरा-कानपुर एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 0, लखनऊ में स्कूलों का समय बदला- घर से निकलने से पहले पढ़ें यह रिपोर्ट

4

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ ही घना कोहरा भी पड़ रहा है. रिकॉर्ड-तोड़ धुंध के साथ ही वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है. इसके चलते बुधवार को भारत-अफ्रीका के बीच चौथा T20 मैच रद्द करना पड़ा. कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात बाधित हुआ. मऊ जिले में कोहरा मौत बनकर आया और सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. आज मौसम कैसा रहेगा, ये जानने से पहले एक नजर डाल लेते हैं बीते दिन के एक्यूआई पर

शहर AQI
नोएडा 611
गाजियाबाद 611
ग्रेटर नोएडा 600
वाराणसी 414
कानपुर 380
लखनऊ 370
प्रयागराज 298
नोट ये आंकड़े बुधवार रात 10 बजे तक के हैं.

विजिबिलिटी पर पड़ेगा कोहरे का असर

आज प्रदेश में मौसम ठंडा और शुष्क रहने की संभावना है. सुबह के समय कहीं-कहीं भीषण कोहरा पड़ सकता है. राजधानी लखनऊ में सुबह घना कोहरा रहने की संभावना है. इसका असर विजिबिलिटी पर पड़ेगा, जिसे देखते हुए वाहन चालकों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है. सुबह का तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस और दोपहर का तापमान18 से 20 तक पहुंच सकता है.

शाम को तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी. कुल मिलाकर लखनऊ में कोहरा और शीतलहर का असर जारी रहेगा. कानपुर में सुबह मध्यम से घना कोहरा पड़ने का अनुमान है. इससे यातायात प्रभावित हो सकता है. दिन में मौसम शुष्क रहेगा. बात करें तापमान की तो सुबह करीब 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जो कि दोपहर तक 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, रात में तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी जो कि 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

वाराणसी और प्रयागराज में ऐसा रहेगा मौसम

वाराणसी में सुबह हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है. दिन में धूप और मौसम साफ रहेगा. सुबह तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस और दोपहर में 20 से 22 रहने की संभावना है, जबकि शाम को 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. प्रयागराज में भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने की संभावना है.

प्रयागराज में सुबह तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. सुबह कोहरा पड़ने की संभावना है. बात करें तापमान की तोसुबह ये 13 डिग्री सेल्सियस और दोपहर में 21 से 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. कुल मिलाकर प्रयागराज में दिन का मौसम साफ रहेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.