Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

झारखंड में सताने लगी है सर्दी , रांची का न्यूनतम पारा 6 डिग्री पहुंचा, ठंड के मामले में गुमला दूसरे पायदान पर

40

रांची:झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क है. दिन के वक्त तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई है. अब सर्दी सताने लगी है. रांची के कांके में न्यूनतम पारा 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. इसके अलावा गुमला में 7.6 डिग्री, खूंटी में 7.9 डिग्री, डाल्टनगंज में 8.1 डिग्री, लातेहार में 8.5 डिग्री, लोहरदगा में 8.5 डिग्री, हजारीबाग में 8.6 डिग्री और सरायकेला में 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है. क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर-पश्चिम से उत्तरी हवाएं चलने से सर्दी बढ़ी है.

चाईबासा में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री

मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से 16 जनवरी 2025 को सुबह 8.30 बजे के रिकॉर्ड के आधार पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा तापमान चाईबासा में 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 27.2 डिग्री, सरायकेला में 27.0 डिग्री, जमशेदपुर में 26.6 डिग्री, बोकारो में 26.5 डिग्री, देवघर में 26.4 डिग्री और पाकुड़ में 26.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा. शेष जिलों का तापमान 25 डिग्री के आसपास या उससे नीचे रहा. जबकि रांची का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है.

न्यूनतम पारा 6 से 9 डिग्री के बीच रहने का अनुमान

मौसम केंद्र रांची की रिपोर्ट के मुताबिक 16 दिसंबर से 19 दिसंबर तक सुबह के वक्त हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे के बाद दिन में आसमान साफ रहेगा और अच्छी धूप निकलेगी. इस दौरान दिन का तापमान 23 डिग्री से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं सुबह के समय पारा धीरे-धीरे और नीचे जा सकता है. खासकर रांची, गुमला, डाल्टनगंज, लातेहार और ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. सर्दी के देखते हुए मौसम केंद्र ने बुजुर्गों और बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. दरअसल, ऐसे मौसम में थोड़ी सी लापरवाही से ठंड लग सकती है. सर्दी-खांसी और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बना रहता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.