Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब में दहला मोहाली! कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, आयोजक की मौत, खिलाड़ी घायल, क्या थी हत्या की वजह? जांच शुरू

16

पंजाब के मोहाली के सोहना इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है. कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोलीबारी हुई है. यह घटना सेक्टर-82 के मैदान में घटी, जहां कबड्डी मैच चल रहा था. जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवाल होकर आए हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इस गोलीबारी में एक कबड्डी खिलाड़ी और टूर्नामेंट के आयोजक को गोली लगी, जिसमें आयोजक और खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां आयोजक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

टूर्नामेंट में आने वाले थे सिंगर मनकीरत औलख

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि पटाखे चल रहे हैं. मैच के दौरान करीब छह बार गोलियां चलाई गईं. गोलियां दर्शकों के ऊपर से गुजरीं. कबड्डी खिलाड़ी भी मैदान पर अभ्यास कर रहे थे, तभी अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी. गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. मशहूर गायक मनकीरत औलख भी इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाले थे.

बता दें कि सोहाना कस्बे में बेदवान स्पोर्ट्स क्लब के चार दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट चल रहा है. कई टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेने आ रही हैं. सोमवार शाम मैच के दौरान टूर्नामेंट में फायरिंग हुई. फायरिंग में कबड्डी प्रमोटर (आयोजक) कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बालाचौरिया गंभीर रूप से घायल हो गए.

राणा बलाचौरिया को बदमाशों ने बनाया निशाना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने सीधे राणा बलाचौरिया को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जाते समय हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए, जिससे मैदान में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ DSP मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में राणा बलाचौरिया की मौत हो गई.

वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है.

राणा की बंबीहा गैंग से दुश्मनी थी- SSP मोहाली

मोहाली SSP हरमनदीप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चार से पांच हमलावरों ने गोलियां चलाईं. इस दौरान राणा बालाचौरिया के सिर में गोली लगी. गोलीबारी में राणा बालाचौरिया की मौत हो गई. SSP ने बताया कि राणा की बंबीहा गिरोह से दुश्मनी थी. सोहाना में चल रहे कबड्डी मैच के दौरान बदमाशों ने उन पर गोली चलाई. एक कबड्डी खिलाड़ी घायल है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.