Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या के मामले में रिमांड पर मुख्य आरोपी, होंगे खुलासे

26

जालंधर: बस्तियात इलाके में पूर्व विधायक तथा मौजूदा भाजपा नेता शीतल अंगुराल के भतीजे विकास अंगुराल की हत्या करने वाले रवि उर्फ कालू को थाना 5 की पुलिस ने माननीय अदालत में पेश किया। पुलिस ने उसका अदालत से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। एस.एच.ओ. यादविंदर सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर बस्तियात इलाके में पड़ी सन सिटी के पास से कालू को सूचना के आधार पर बड़ी प्लानिंग के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस जवान सादे कपड़ों में कालू को पकड़ने गए थे, कालू जालंधर से भागने की फिराक में था।

पुलिस ने उसके पास से वारदात में प्रयुक्त तेजधार हथियार बरामद कर लिया है। प्रारंभिच पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों में दोस्ती थी और वारदात वाले दिए कालू ने शराब अधिक पी रखी थी और किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। गिरफ्तार आरोपी रवि का कहना है कि विकास ने उसके बाल पकड़े और विवाद किया। कालू के मुताबिक शराब अधिक पी होने के कारण उसने तेजधार हथियार से विकास पर हमला किया। वहीं एस.एच.ओ. यादविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे प्रिंस, करण उर्फ ताऊ निवासी बस्ती दानिशमंदां की जल्द गिरफ्तारी होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.