Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

रोज गार्डन में युवती का शव मिलने का मामला, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

26

चंडीगढ़ के रोज गार्डन में युवती के मिले शव मामले को लेकर नई अपडेट सामने आई है। गौरतलब है कि, 29 नवंबर को रोज गार्डन में एक युवती का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। जांच करने पर युवती की पहचान दीक्षा ठाकुर उम्र 30 साल के रूप में हुई है। पहले इस मामले की जांच हत्था के एंगल से की जा रही थी। अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या नहीं हुई, बल्कि उसने आत्महत्या की है। युवती ने रोज गार्डन में टॉयलेट में जाकर खुद ही अपने गले पर तेजधार चाकू से वार किए थे। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि ये आत्महत्या का मामला है। बता दें कि सहारनपुर निवासी दीक्षा की शादी आईटी इंजीनियर रित्विक से हुई थी। दंपती का करीब पौने पांच साल का एक बेटा भी है। घरेलू विवाद के चलते करीब 6 महीने पहले दीक्षा अपने पति से अलग होकर चंडीगढ़ आ गई थी और मोहाली के फेज-11 में एक पीजी में रहने लगी। परिजनों के अनुसार दीक्षा मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था।

घटना वाले दिन रोज गार्डन के टॉयलेट से एक छोटा चाकू, दीक्षा से जुड़ा एक फॉर्म, खाली टिफिन और पर्स में कुछ दवाइयां बरामद हुईं। बरामद दवाइयां मानसिक रोगियों को दी जाने वाली बताई जा रही हैं। इस दौरान युवती से बरामद हुए मोबाइल फोन की जांच की गई लेकिन पुलिस को उसमें कुछ संदिग्ध नहीं मिला। घटना वाले दिन युवती आफिस से तबीयत खराब बताकर निकली थी। पहले उसने 29 नवंबर को अपने सहारनपुर स्थित ससुराल में जाना था। वहां उसके ससुर ने दीक्षा और उसके पति के बीच चल रहे विवाद को लेकर बातचीत करवानी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.