Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! लालू यादव की जब्त प्रॉपर्टी पर अब खुलेंगे सरकारी स्कूल, बिहार में मच गया राजनीतिक हंगामा, RJD ने क्या दी प्रतिक्रिया?

32

डिप्टी सीएम और गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने फिर कहा है कि लालू प्रसाद यादव की संपत्ति पर स्कूल खुलेगा. जिसके बाद बिहार में एक बार फिर राजनीति गर्म हो गई है, उनका कहना है कि यह न्यायालय का पहले से ही आदेश है. शनिवार को मीडिया से बातें करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन में पहले भी जो आर्थिक रूप से अपराध करेगा, उनके ऊपर कारवाई करने का आदेश है. यह न्यायालय ने पहले ही तय किया है.

उन्होंने कहा कि जो लोग चारा घोटाले के अभियुक्त हैं, सब पर कार्रवाई होगी और उनके घरों में सरकार स्कूल खोलेगी.बता दें कि शुक्रवार को राजधानी में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव की संपत्ति पर सरकार स्कूल खोलेगी. उन्होंने यह भी कहा था कि जो भी अपराध करेगा, उनको जेल में जाना होगा.

बिहार में आमने सामने JDU और BJP

सम्राट चौधरी के इस बयान के सामने20आते ही राज्य में राजनीतिक बवाल मच गया था. एनडीए और महागठबंधन खास तौर पर राजद आमने सामने आ गए थे. इस मामले में जेडीयू ने भी सम्राट चौधरी के बयान का समर्थन किया है. वहीं लालू यादव के समर्थक इसे बदले की भावना से किया जा रहा काम बता रहे हैं.

RJD प्रवक्ता जय तिवारी ने कहा कि पहले सरकार पहसे बने सरकारी स्कूलों को ठीक से चलाए और लालू यादव किसी भी बदले की राजनीतिक कार्रवाई से डरने वाले नहीं है.

सरकार लालू यादव की ज़ब्त प्रॉपर्टी में स्कूल

सम्राट चौधरी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से ज़ब्त पटना की एक बिल्डिंग में स्कूल खोलने की बात कर रहे हैं. AHD घोटाले के सिलसिले में CBI और ED द्वारा ज़ब्त की गई यह प्रॉपर्टी 20 साल से ज़्यादा समय से बंद है. मंत्री ने कहा कि बिल्डिंग का पहले रेनोवेशन किया जाएगा और यह भी कहा कि लालू यादव और बिहार के लोग दोनों ही वहां स्कूल खुलने का स्वागत करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.