Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime: इंदौर में एमबीए छात्रा की गला दबाकर हत्या, बॉयफ्रेंड पर मर्डर का आरोप; शहर में सनसनी UP Politics: अखिलेश यादव का तंज, बोले- कानपुर बना 'बदनामपुर', योगी सरकार पर जमकर साधा निशाना Jaipur Accident: जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत... Ancient India: पाषाण युग का रहस्य! कर्नाटक की खुदाई में मिले 5000 साल पुराने साक्ष्य, हैरान कर देगी ... Chhattisgarh Adventure: बालोद में शुरू हुआ एडवेंचर का धमाका! बैंबू राफ्टिंग से लेकर हॉट एयर बलून तक ... Weather Alert: दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर शुरू, यूपी में झमाझम बारिश और हिमाचल में बर्फबारी की चेताव... Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता...

सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! लालू यादव की जब्त प्रॉपर्टी पर अब खुलेंगे सरकारी स्कूल, बिहार में मच गया राजनीतिक हंगामा, RJD ने क्या दी प्रतिक्रिया?

2

डिप्टी सीएम और गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने फिर कहा है कि लालू प्रसाद यादव की संपत्ति पर स्कूल खुलेगा. जिसके बाद बिहार में एक बार फिर राजनीति गर्म हो गई है, उनका कहना है कि यह न्यायालय का पहले से ही आदेश है. शनिवार को मीडिया से बातें करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन में पहले भी जो आर्थिक रूप से अपराध करेगा, उनके ऊपर कारवाई करने का आदेश है. यह न्यायालय ने पहले ही तय किया है.

उन्होंने कहा कि जो लोग चारा घोटाले के अभियुक्त हैं, सब पर कार्रवाई होगी और उनके घरों में सरकार स्कूल खोलेगी.बता दें कि शुक्रवार को राजधानी में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव की संपत्ति पर सरकार स्कूल खोलेगी. उन्होंने यह भी कहा था कि जो भी अपराध करेगा, उनको जेल में जाना होगा.

बिहार में आमने सामने JDU और BJP

सम्राट चौधरी के इस बयान के सामने20आते ही राज्य में राजनीतिक बवाल मच गया था. एनडीए और महागठबंधन खास तौर पर राजद आमने सामने आ गए थे. इस मामले में जेडीयू ने भी सम्राट चौधरी के बयान का समर्थन किया है. वहीं लालू यादव के समर्थक इसे बदले की भावना से किया जा रहा काम बता रहे हैं.

RJD प्रवक्ता जय तिवारी ने कहा कि पहले सरकार पहसे बने सरकारी स्कूलों को ठीक से चलाए और लालू यादव किसी भी बदले की राजनीतिक कार्रवाई से डरने वाले नहीं है.

सरकार लालू यादव की ज़ब्त प्रॉपर्टी में स्कूल

सम्राट चौधरी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से ज़ब्त पटना की एक बिल्डिंग में स्कूल खोलने की बात कर रहे हैं. AHD घोटाले के सिलसिले में CBI और ED द्वारा ज़ब्त की गई यह प्रॉपर्टी 20 साल से ज़्यादा समय से बंद है. मंत्री ने कहा कि बिल्डिंग का पहले रेनोवेशन किया जाएगा और यह भी कहा कि लालू यादव और बिहार के लोग दोनों ही वहां स्कूल खुलने का स्वागत करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.