Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज? नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव, अब हफ्ते में 3 दिन छुट्टी, क्या 4 दिन ही करना होगा काम? जानें क्या कहते हैं नियम

29

सरकार ने न्यू लेबर कोड की घोषणा कर दी है. माना जा रहा है कि ये नया कानून 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा. नए लेबर कोड में कई ऐसे प्रावधान किया गया है जिसका फायदा कर्मचारियों को मिलेगा. मसलन अब ग्रेच्युटी पाने के लिए अब 5 साल का इंतजार नहीं करना होगा. नए लेबर कोड में अब ग्रेच्यटी 1 साल की नौकरी पर ही मिल जाएगा. उसी तरह न्यूनतम वेतन, महिला कर्मचारियों की सुरक्षा समेत कई ऐसे प्रावधान किए गए हैं जिसका फायदा कर्मचारियों को मिलेगा.

ये तो हुई फायदों की बात अब आपको जो बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आप भी खुशी से झूम उठेंगे. दरअसल कई देशों में हफ्ते में 4 दिन का वर्क कल्चर ही है. मतलब 4 दिन का काम और हफ्ते में 3 दिन की छुट्ठी. जापान, स्पेन, जर्मनी जैसे देशों में 4 दिन का ही वर्क कल्चर है. तो क्या अब नए लेबर कोड के बाद भारत में भी 4 दिन का वर्क कल्चर लागू हो जाएगा. आइए जानते हैं इसपर लेबर मिनिस्ट्री का क्या कहना है.

क्या मिलेगी 3 दिन की छुट्ठी

लेबर मिनिस्ट्री के ट्वीट के मुताबिक लेबर कोड 12 घंटे हर रोज काम करने पर 4 दिन का वर्क कल्चर की अनुमति देता है. बाकी के 3 दिन पेड़ हॉलिडे में गिना जाएगा. इसे समझने के लिए आइए नीचे दिए गए ट्वीट को पढ सकते है. जो कि मिनिस्ट्री ऑफ लेबर की ओर से जारी किया गया है.

21 नवंबर को जारी किया गया लेबर कोड

सरकार ने 21 नवंबर को 29 कानूनों को मिलाकर चार नए लेबर कोड जारी किए, जिनका उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करते हुए व्यापार करने में सुगमता को बढ़ावा देना है. इनमें सैलरी को, औद्योगिक संबंध कोर्ड, सोशल सिक्योरिटी कोड और ऑक्युपेशनल सिक्याेरिटी कोड शामिल हैं. नए लेबर कोड्स के तहत कई महत्वपूर्ण प्रावधान जोड़े गए हैं, जिनसे औपचारिक और अनौपचारिक दोनों क्षेत्रों के 4 करोड़ से अधिक श्रमिकों के प्रभावित होने की संभावना है. माना जा रहा है कि नए लेबर कोड के आने से भारत के श्रम कानून में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.