Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

ये बीजेपी की सरकार है, यहां नहीं चलने वाला… I love Muhammad पर बृजभूषण ने दी चेतावनी

40

देशभर में इस समय कई जगहों पर I love Muhammad का कैंपेन चलाया जा रहा है. हालांकि इस कैंपेन को लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली में हिंसा देखने को मिली. बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल और हिंसा के बाद आज पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर लिया गया है. I love Muhammad कैंपेन पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हमें किसी से कोई दिक्कत नहीं है. अगर कैंपेन के जरिए हिंसा भड़काई तो ये बीजेपी की सरकार है, यहां ये सब नहीं चलने वाला है.

बृजभूषण ने कहा कि आई लव मोहम्मद से किसी को कोई दिक्कत नहीं है. क्योंकि हम जो सनातन के मानने वाले लोग हैं. हम कृष्णा को भी प्यार करते हैं, राधा को भी प्यार करते हैं. तो आई लव मोहम्मद से किसी को कोई दिक्कत नहीं और ना होनी चाहिए.उन्होंने कहा कि आई लव मोहम्मद के बहाने अगर देश में सद्भाव बिगाड़ने का काम होता है और किसी दूसरे संप्रदाय को नीचा दिखाने का काम होता है वहीं पर तकलीफ होती है. ये सब नहीं चलेगा.

सरकार बिल्कुल सतर्क है- बृजभूषण

बृजभूषण ने कहा कि आप मोहम्मद साहब से प्यार करिए किसी को कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि हम भी कृष्ण से प्यार करते हैं. गुरु ग्रंथ साहिब को प्यार करते हैं. राम को प्यार करते हैं. कृष्ण को प्यार करते हैं. इसमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इसके पीछे मंशा क्या है?

उन्होंने कहा कि अगर मंशा है कि सांप्रदायिक माहौल बिगड़ेंगे और किसी को नीचा दिखाएंगे. तो ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार में चलने वाला नहीं है. सरकार बिल्कुल सतर्क है और देश का माहौल किसी भी बहाने बिगड़ने की कोशिश होगी तो बर्दाश्त नहीं होगा.

मौलाना अब दंगा करने से पहले दो बार सोचेगा- सीएम योगी

इसी मामले पर सीएम योगी ने कहा कि बरेली में एक मौलाना भूल गया कि राज्य में सत्ता किसकी है. उसे लगा कि वो जब चाहे व्यवस्था को रोक सकता है, लेकिन हमने साफ कर दिया कि न तो नाकाबंदी होगी और न ही कर्फ्यू. लेकिन हमने जो सबक सिखाया है, उससे आने वाली पीढ़ियां दंगा करने से पहले दो बार सोचेंगी. व्यवस्था को रोकने का ये कैसा तरीका है?

क्या है पूरा मामला?

बरेली में I love Muhammad के समर्थन में शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा समर्थक कलेक्ट्रेट में जुटे थे. ये लोग ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे. हालांकि इसी दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. मौलाना तौकीर रजा ने I love Muhammad पोस्टर के समर्थन में प्रदर्शन का आह्वान किया था. इसके बाद ही विवाद बढ़ गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.