Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक... Mewar University: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग एडमिशन पर बड़ा बवाल, बिना मान्यता के दाखिले ... Delhi Police: VHP ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, लगाया हिंदुओं के साथ पक्षपात का आरोप; कहा— '... Maharashtra Politics: अजित पवार की मौत के बाद सुप्रिया सुले ने दिया रोहित पवार का साथ, बोलीं— 'सवालो... Darbhanga News: दरभंगा में नदी में गिरा अंगूर से भरा ट्रक, फल लूटने के लिए जान जोखिम में डाल पानी मे... UP Assembly: "OBC का हक हड़प रही सपा", मंत्री संजय निषाद के बयान पर विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष...

आईएएस अधिकारी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात, एंटीक घड़ियां चोरी

6

इंदौर: इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक आईएएस अधिकारी के घर में चोरी का मामला सामने आया है. फिलहाल उनके रिश्तेदार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले मुकेश शारडा नाम के शख्स ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि यह मकान आईएएस अधिकारी राधिका गुप्ता का जो उनकी रिश्तेदार हैं. फिलहाल वह हैदराबाद में जिला पंचायत सीईओ के पद पर पदस्थ हैं. उनके घर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया.

हैदराबाद में जिला पंचायत सीईओ के पद पर पदस्थ हैं आईएएस अधिकारी

जब पुलिस ने आईएएस अधिकारी राधिका गुप्ता के पिता नंद किशोर गुप्ता से बात की तो उन्होंने बताया कि चूंकी बेटी हैदराबाद में पदस्थ है इसलिए वह उसके साथ ही हैदराबाद में रहते हैं. इंदौर वाले मकान पर उनके रिश्तेदार मुकेश शारडा रहते हैं.

घटना वाली रात मुकेश यहां नहीं थे और अगले दिन सुबह यहां आकर देखा तो घर में रखे हुए सोने-चांदी के जेवरात सहित नगद रुपये गायब थे. इसके बाद उन्होंने हमें घटना की जानकारी दी. हमने उन्हें पुलिस में शिकायत करने को कहा. मुकेश शारडा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपए नगद व सोने-चांदी के जेवरात व एंटीक घड़ियों पर हाथ साफ किया

प्रारंभिक तौर पर यह बताया जा रहा है कि घर में रखे तकरीबन डेढ़ लाख रुपए नगद व सोने-चांदी के जेवरात व कुछ महंगी एंटीक घड़ियां चोरी गई हैं. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ द्वारकापुरी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है. और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.