Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...

सीरिया में बड़ा हमला! घात लगाकर किए गए अटैक में 2 सैनिकों समेत मारे गए तीन अमेरिकी, ट्रंप ने ISIS को दी खुली चेतावनी, बख्शेंगे नहीं

29

अमेरिकी मध्य कमान ने बताया कि शनिवार को मध्य सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में अमेरिकी सेना के दो जवान और एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं. सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद के एक साल पहले सत्ता से हटने के बाद इराक में अमेरिकी सैनिकों पर यह पहला हमला है, जिसमें जनहानि हुई है.

मध्य कमान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए और युद्ध विभाग की नीति के अनुसार मारे गए जवानों की पहचान तब तक गोपनीय रखी जाएगी जब तक उनके निकटतम संबंधियों को सूचित करने के 24 घंटे पूरे नहीं हो जाते.

‘हम इसका बदला जरूर लेंगे’

शनिवार को व्हाइट हाउस से निकलते समय पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह आईएसआईएस का हमला है और हम इसका बदला जरूर लेंगे. वह इस दौरान आर्मी-नेवी फुटबॉल मैच देखने के लिए बाल्टीमोर रवाना हो रहे थे. ट्रंप ने हमले में मारे गए तीनों अमेरिकियों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि इस हमले में घायल हुए तीन अन्य अमेरिकी फिलहाल ठीक हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है.

क्या बोले अमेरिकी युद्ध मंत्री?

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि जिस वहशी ने यह हमला किया था, उसे पार्टनर फ़ोर्स ने मार गिराया. यह जान लो, अगर तुम अमेरिकियों को निशाना बनाते हो – दुनिया में कहीं भी – तो तुम अपनी छोटी, बेचैन जिंंदगी का बाकी हिस्सा यह जानते हुए बिताओगे कि यूनाइटेड स्टेट्स तुम्हें ढूंढेगा, तुम्हें खोज निकालेगा, और तुम्हें बेरहमी से मार डालेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.