Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

क्रिकेट जगत में हड़कंप! कैमरन ग्रीन ₹21 करोड़ में बिके, पृथ्वी शॉ पर भी लगी मुहर, ऑक्शन से पहले टीमों ने की बड़ी डील, पूरी खबर जानें

25

IPL 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में होगा. इस बार ऑक्शन के लिए कुल 359 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. मगर इसमें भी ज्यादा से ज्यादा सिर्फ 77 खिलाड़ियों को ही खरीदा जा सकेगा. इस दौरान 10 टीमों के बीच स्टार खिलाड़ी खरीदने के लिए जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी. इस मिनी ऑक्शन से पहले पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक मॉक ऑक्शन करवाया. इन दौरान फैंस ने आईपीएल की सभी 10 टीमों के लिए बोली लगाई, जहां कैमरन ग्रीन सबसे ज्यादा डिमांड में रहे.

मॉक ऑक्शन में कैमरन ग्रीन पर बरसा पैसा

इस मॉक मॉक ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर सबसे ज्यादा बोली लगी. चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 21 करोड़ रुपए की रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स भी जोरदार बोली लगा रही थी. दरअसल, इन दोनों ही टीमों को एक स्टार ऑलराउंडर की जरूरत है, ऐसे में मिनी ऑक्शन में भी कैमरन ग्रीन के लिए ऐसी लड़ाई देखने को मिल सकती है. इसके अलावा इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टन भी काफी महंगे रहे. उनको कोलकाता ने 18.5 करोड़ रुपए में खरीदा, जो दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए. वहीं, भारतीय युवा ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर भी कोलकाता की झोली में 17.5 करोड़ रुपए के साथ गिरे.

पृथ्वी शॉ को भी मिला खरीदार

एक समय भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर माने जाने वाले पृथ्वी शॉ को भी इस मॉक ऑक्शन में खरीदार मिला. पिछले साल मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था. लेकिन मॉक ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पृथ्वी को 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा. जिसका बाद उनकी आईपीएल में वापसी की उम्मीद बढ़ गई है. भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई भी महंगे रहे, हैदराबाद ने उन्हें 10.5 करोड़ रुपए में खरीदा. स्टार गेंदबाज मथीशा पथिराना के लिए दिल्ली ने 7 करोड़ रुपए खर्च किए. दूसरी ओर, स्टीव स्मिथ और डेवोन कॉनवे जैसे दिग्गज अनसोल्ड रहे.

मॉक ऑक्शन में सोल्ड और अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट

  • कैमरन ग्रीन- 21 करोड़ रुपए, चेन्नई
  • लियाम लिविंगस्टन- 18.5 करोड़ रुपए, कोलकाता
  • वेंकटेश अय्यर- 17.5 करोड़ रुपए, कोलकाता
  • रवि बिश्नोई- 10.5 करोड़ रुपए, हैदराबाद
  • जेसन होल्डर- 9 करोड़ रुपए, लखनऊ
  • मथीशा पथिराना- 7 करोड़ रुपए, दिल्ली
  • पृथ्वी शॉ- 5.25 करोड़ रुपए, कोलकाता
  • डेविड मिलर- 4.5 करोड़ रुपए, पंजाब
  • जॉनी बेयरस्टो- 3.75 करोड़ रुपए, कोलकाता
  • टिम सीफर्ट- 3 करोड़ रुपए, दिल्ली
  • बेन डकेट- 4 करोड़ रुपए, कोलकाता
  • जेमी स्मिथ- 3.75 करोड़ रुपए, दिल्ली
  • आकाश दीप- 3.25 करोड़ रुपए, चेन्नई
  • आकिब नबी- 3 करोड़ रुपए, दिल्ली
  • वानिंदु हसरंगा- 2 करोड़ रुपए, लखनऊ
  • रचिन रवींद्र- 2.25 करोड़ रुपए, पंजाब
  • मुस्ताफिजुर रहमान- 3.5 करोड़ रुपए, बेंगलुरु
  • एनरिक नॉर्खिया- 3 करोड़ रुपए, हैदराबाद
  • राहुल चाहर- 3.25 करोड़ रुपए, राजस्थान
  • जोश इंग्लिस- 2 करोड़ रुपए, चेन्नई
  • एकील हुसैन- 2 करोड़ रुपए, चेन्नई
  • अभिनव मनोहर- 1.75 करोड़ रुपए, लखनऊ
  • स्टीव स्मिथ- अनसोल्ड
  • डेवोन कॉनवे- अनसोल्ड
  • जेक फ्रेजर मैकगर्क- अनसोल्ड

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.