Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

केरल निकाय चुनाव का फाइनल नतीजा! कांग्रेस गठबंधन (UDF) को बढ़त, पर तिरुवनंतपुरम में BJP का बड़ा उलटफेर, जानें किसका रहा पलड़ा भारी

21

केरल में दो चरण में हुए 1199 स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है. पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई और फिर EVM के जरिए डाले गए मतों की गिनती शुरू हुई है. मतगणना 244 केंद्रों और 14 जिलाधिकारी कार्यालयों में जारी है.

तिरुवनंतपुरम, पलक्कड़ और वडाकारा सहित कुछ मतगणना केंद्रों पर बूथ एजेंट और उम्मीदवारों को प्रवेश देने को लेकर कुछ समस्याएं सामने आईं, लेकिन वोटों की गिनती में रुकावट नहीं देखी गई है. निकाय नतीजों से केरल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतक दलों और गठबंधनों के प्रचार अभियान की दिशा तय होगी.

वहीं शशि थरूर के क्षेत्र तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में भारतीय जनता पार्टी 22 वार्डों में शुरुआती बढ़त बनाए हुए है, जबकि राज्य की सत्ताधारी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट 16 वार्डों में और कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट 11 वार्डों में आगे है. 101 वार्डों वाले तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में जीतने के लिए बहुमत का आंकड़ा 52 है.

कौन सी पार्टी चल रही निकाय चुनाव में आगे?

केरल राज्य चुनाव आयोग के ट्रेंड्स के मुताबिक केरल स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF 387 वार्डों पर, CPI(M) के नेतृत्व वाला LDF 283 वार्डों पर, BJP के नेतृत्व वाला NDA 71 वार्डों पर और अन्य 59 वार्डों पर आगे चल रहे हैं.

कब तक होगा नतीजों का ऐलान?

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार पूरे नतीजे शनिवार दोपहर तक घोषित होने की उम्मीद है. अपडेट SEC की ‘ट्रेंड’ वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं. बता दें, कि चुने गए पंचायत सदस्यों और नगर पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.