Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...

इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा

40

हरियाणा में चर्चा में आए VIP नंबर HR 88B8888 को कैथल के सनसिटी निवासी संदीप ने वीरवार को अपनी पत्नी सुषमा के नाम खरीदा। इसके लिए संदीप ने कुल 37 लाख 51 हजार रुपये खर्च किए। उनका कहना है कि उनके लिए 8 नंबर लकी नंबर है और इसी के चलते उन्होंने यह नंबर प्राप्त किया।

संदीप ने कहा कि वे किसान परिवार से संबंध रखते हैं और प्रॉपर्टी डीलर व होलसेल मोबाइल व्यवसाय भी करते हैं। उनके पास लगभग एक दर्जन कारें हैं, जिनमें से अधिकांश पर वीआईपी नंबर हैं और उनमें 8 की संख्या अधिक है। इसी वजह से उन्होंने इस वीआईपी नंबर को खरीदने का निर्णय लिया। संदीप ने बताया कि कुछ दिन पहले इस नंबर की नीलामी में हिसार के व्यवसायी ने 1.17 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी, वह यह रकम चुका नहीं पाया। फिर इस नंबर की नीलामी हुई, जिसमें सुषमा ने इसे अपने नाम खरीदा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.