Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 ल... मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार... राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिं... मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समे... राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी ... कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या इंटरनेट से जुड़ी आधुनिक कारों पर मंडराता है हैकिंग का खतरा, जानिए किस तरह से लगाई जाती है सेंध एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग के चीनी जासूस महिला से कथित संबंधों पर गरमाई राजनीति, अमेरिक... दिवाली के बाद पूजा की चौकी कब और कैसे हटाएं? जानिए लक्ष्मी पूजन की सामग्री का क्या करें महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफ...

कार में भरा था 5 लाख से ज्यादा का गांजा, बैकुंठपुर कोर्ट ने 2 तस्करों को सुनाई 15-15 साल के कठोर कारावास की सजा

38

कोरिया: बैकुंठपुर कोर्ट ने गुरुवार को 5.60 लाख रुपये की गांजा तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को 15-15 साल के कठोर कारावास और 2-2 लाख जुर्माने से दंडित किया है. दोनों एक वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश से लग्जरी कार की डिक्की में गांजा लेकर सप्लाई करने आ रहे थे. इसी दौरान एमसीबी जिले के केल्हारी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा.

लोक अभियोजक ने बताया कि एमसीबी जिले के थाना केल्हारी पुलिस को 9 दिसंबर 2024 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम माछीडांड़ केल्हारी निवासी संदीप शर्मा अपने साथी राजू कोरी निवासी गोच्छारा भैरहा तहसील अजयगढ़ जिला पन्ना मध्यप्रदेश के साथ एक सफेद रंग की कार नंबर एमपी 04 सीएल 1030 की डिक्की में गांजा लेकर आ रहा था, जिसे बिक्री करने की तैयारी थी. कार कठौतिया से केल्हारी की ओर जा रही थी.

मामले में थाना प्रभारी ने टीम गठित की. पुलिस टीम ने माछीडांड़ पुल के पास मेन रोड पर घेराबंदी की. कुछ देर बाद एक सफेद रंग की कार पहुंची. इसमें 2 व्यक्ति बैठे थे. मौके पर कार की तलाशी ली गई. डिक्की के अंदर से 3 पीले रंग के प्लास्टिक बोरी में 56 पैकेट गांजा बरामद हुआ. जब्त गांजा की कीमत 5 लाख 60 हजार रुपए और कार की कीमत 7 लाख सहित कुल रकम 12 लाख 60 हजार रुपए बरामद हुआ.

मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था. आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि आरोपी राजू कोरी उर्फ राजू कबीर पंथी गांजा को सुंदरगढ ओडिशा से अजयगढ़ जिला पन्ना, मध्यप्रदेश में बिक्री करने ले जा रहा था. मामले में प्रकरण विशेष न्यायालय एनडीपीएस बैकुंठपुर में पेश किया गया. कोर्ट ने मामले में सुनवाई कर दोनों आरोपी को धारा 20 (बी) (द्वितीय) (सी) में 15-15 साल का कठोर कारावास और 2-2 लाख जुर्माना से दंडित किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.