Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-...

राजकोट जेल में किसानों से मिलने नहीं दिया! अरविंद केजरीवाल ने गुजरात सरकार पर साधा निशाना, ‘किसानों से डरती है BJP’, लगाए गंभीर आरोप

28

राजकोट जेल में बंद किसानों से नहीं मिलने देने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की भाजपा सरकार पर हमला बोला है. तीन दिवसीय दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने आवेदन किया था, लेकिन सरकार ने मिलने की इजाजत नहीं दी. आप नेता ने कहा कि गुजरात में एक तरफ भाजपा सरकार के दमन से किसान दुखी हैं तो दूसरी तरफ कर्ज लेकर पढ़ने वाले बच्चे पेपर लीक होने से बेरोजगार हैं. गुजरात के लोग अब इकट्ठा हो रहे हैं और भाजपा के 30 साल के कुशासन का अंत करने का समय आ गया है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो माह पहले गुजरात के हड़दड़ में शांतिपूर्वक अपना हक मांग रहे किसानों के साथ घटना हुई. गुजरात एक खेती प्रधान राज्य है. गुजरात की 50 फीसद आबादी खेती से अपना जीवन यापन करती है. गुजरात में करीब 54 लाख किसान परिवार किसानी पर निर्भर हैं. लेकिन आज गुजरात में किसानों का बहुत बुरा हाल है, किसान बहुत दुखी हैं. किसानों को बीज नहीं मिलता, खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं. किसानों को फसल के पूरे दाम नहीं मिलते हैं. कुछ लोग किसानों के साथ अन्याय करते हैं. फसल के दाम 1500 तक तय होती है, लेकिन किसानों को 1200 रुपए ही देते हैं.

निर्दोष किसानों के घर में घुस कर हमला

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो माह पहले जब हड़दड़ में करदा प्रथा के खिलाफ किसान एकत्र हुए, तो अत्याचारी भाजपा की सरकार ने किसानों पर लाठियां बरसाईं, आंसू गैस के गोले छोड़े. पुलिस ने निर्दोष किसानों के घर में घुस कर परिवार के निहत्थे लोगों और शांतिपूर्वक अपनी मांग कर रहे 88 किसानों को गिरफ्तार किया. किसानों पर फर्जी मुकदमें दर्ज किए गए और दो महीने से ये किसान जेल में हैं. इसमें से अब तक 42 किसानों की जमानत हो गई है और बाकी अभी जेल में हैं. जिस दिन जमानत पर कोर्ट में सुनवाई होती है, उस दिन पुलिस कोर्ट ही नहीं पहुंचती है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को मैंने जेल में बंद और जमानत पर बाहर आए किसानों के परिवारों से मुलाकात की. उनको जेल में दी गई यातनाओं की कहानियां सुनकर सोना आ जाएगा. जेल से बाहर आए किसानों के बच्चों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद 24 घंटे तक उन्हें पीने का पानी नहीं दिया गया और ना ही खाने के लिए कुछ दिया गया. पुलिस ने उनकी पिटाई की.

जेल में हैं किसानों के बच्चे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ किसान दुखी हैं और दूसरी तरफ किसानों के बच्चे जेल में हैं. किसान ब्याज पर लाखों रुपए का लोन लेकर अपने बच्चों को पढ़ाता है. जब ये बच्चे नौकरी के लिए प्रतियोगिता परीक्षा देने जाते हैं तो पेपर लीक हो जाता है. अपने पैरेंट्स से हर महीने हजारों रुपए लेकर कई-कई साल से तैयारी कर रहे बच्चों को पेपर लीक होने के बाद रोते हुए देखा गया है. ये बच्चे निराश हो जाते हैं कि अब अगला पेपर कब होगा? पेपर लीक कराने वाले भी भाजपा के ही लोग हैं. पेपर लीक हो रहे हैं, बच्चे बेरोजगार घूम रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार से युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है. बेरोजगार बच्चे अपनी आवाज न उठाएं, इसीलिए पूरे गुजरात में ड्रग्स बेची जा रही है. गुजरात के हर गली में नशा मिल रहा है. युवाओं नशे की लत लगाई जा रही है. भाजपा सरकार द्वारा गुजरात के हर परिवार को पूरी तरह से बर्बाद किया जा रहा है. अब भाजपा सरकार के गुजरात में आखिरी दिन चल रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.